लाइफ स्टाइल

पुराने मोजों को फेंके नहीं, ऐसे कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 6:59 AM GMT
पुराने मोजों को फेंके नहीं, ऐसे कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल
x
कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल
घर में मौजूद कोई भी चीज बेकार नहीं होती है। यहां तक की जो सामान खराब और पुराना भी हो जाता है, उसे भी फेंकने से बचें। आप अपनी खराब जुराबों को भी अलग-अलग कार्यों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी पुरानी मोजों को भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
मोजों से बनाएं कवर
बच्चों की दूध की बोतल से लेकर घर में रखें अलग-अलग जार के लिए हम कवर खरीदते हैं। आप चाहें तो सॉक्स से भी कवर तैयार कर सकते हैं। दरअसल मोजों को सिलकर पहनने से वो दोबारा फट जाती है। मगर आप होल को सील कर, कवर की तरह यूज करेगें तो वो दोबारा नहीं फटेगा। मोजे बड़े हों तो आप कट भी कर सकते हैं।
पुरानी सॉक्स से बनाएं बच्चों के लिए खिलौने
आप पुरानी सॉक्स को रियूज कर आप बच्चों के लिए खिलौने भी बना सकते हैं। दरअसल छोटे बच्चों के लिए प्लास्टिक के खिलौने सेफ नहीं होते हैं। वहीं जुराब का कपड़ा बहुत सॉफ्ट होता है। आपको बस सॉक्स के अंदर खराब कपड़े डालकर उसे शेप देनी है। इसके बाद मोजे पर धागे या स्टोन की मदद से आंख बनाकर बच्चों को खेलने के लिए दे दें।
पुरानी सॉक्स से बनाएं बर्तन धोने का स्क्रब
आप पुरानी जुराब को इस्तेमाल करके बर्तन धोने का स्क्रब भी बना सकते हैं। दरअसल मोजे का कपड़ा बर्तनों पर लगे निशान को आसानी से हटा देता है। आपको या तो मोजे को काटकर आधा करता है या उसे सुई धागे से सिल कर स्क्रब का आकार देना है।
पुरानी सॉक्स से करें घर की सफाई
इन सभी टिप्स के अलावा आप पुरानी सॉक्स से घर की सफाई भी कर सकते हैं। टेबल और टाइल्स की सफाई के लिए आप सॉक्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story