- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ओणम पर तमिलनाडु जा रहे...
लाइफ स्टाइल
ओणम पर तमिलनाडु जा रहे हैं तो इन बेहतरीन जगहों पर जाना न भूलें
Manish Sahu
19 Aug 2023 2:56 PM GMT
![ओणम पर तमिलनाडु जा रहे हैं तो इन बेहतरीन जगहों पर जाना न भूलें ओणम पर तमिलनाडु जा रहे हैं तो इन बेहतरीन जगहों पर जाना न भूलें](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/19/3327211-tamil.webp)
x
लाइफस्टाइल: ओणम का त्यौहार देश में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। खासकर दक्षिण भारत में इस त्यौहार को विशेष रूप से मनाया जाता है। इस खास मौके पर जगह-जगह कई बेहतरीन कार्यक्रम का भी आयोजन होता है।
ओणम के मौके पर तमिलनाडु में चहल-पहल कुछ अधिक ही होती है। ओणम के कुछ दिन पहले से ही यहां तैयारी शुरू होने लगती और देश के हर कोने से सैलानी भी पहुंचने लगते हैं।
इस साल 20 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक ओणम का त्यौहार मनाया जाएगा। ओणम के मौके पर अगर आप भी दक्षिण भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको तमिलनाडु पहुंच जाना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आपको तमिलनाडु की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप दिल खोलकर ओणम का त्यौहार सेलिब्रेट कर सकते हैं।
चेन्नई
चेन्नई देश का चौथा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यह दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। समुद्र तट के किनारे स्थित होने के चलते यहां काफी अधिक संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
तमिलनाडु की राजधानी होने के चलते ओणम के खास मौके पर यहां देश के हर कोने से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ओणम के मौके पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन होता है। ओणम के मौके पर टाइगर डांस, पुली-कली डांस आदि कई बेहतरीन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। ओणम के मौके पर चेन्नई में कई जगहों को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।
कोयम्बटूर
तमिलनाडु के सबसे बड़े शहरों में शामिल कोयम्बटूर शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। प्राचीन मंदिरों, लुभावने पहाड़ और खूबसूरत झरनों के चलते यहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। (कोयम्बटूर में घूमने की जगहें)
ओणम के खास मौके पर कोयम्बटूर की खूबसूरती भी देखने लायक होती है। ओणम पर ईचनारी विनयगर मंदिर, मरुथमालई मुरुगन मंदिर, श्री अय्यप्पन मंदिर और तिरुमूर्ति मलाई मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। ओणम के मौके पर कोयम्बटूर की कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।
मदुरई
मदुरई को तमिलनाडु की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता है, इसलिए लगभग हर दक्षिण भारतीय त्यौहारों में यहां कुछ अधिक ही रौनक रहती है। यह शहर मीनाक्षी मंदिर के लिए दुनिया भर में फेमस है।
ओणम के मौके पर मदुरई की कई जगहों को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। जगह-जगह एक से एक खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। मदुरई में ओणम पर जगह-जगह टाइगर डांस या पुली-कली डांस भी देख सकते हैं। यहां आप परिवार, दोस्त पर पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
कन्याकुमारी
भारतीय प्रायद्वीप के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी दक्षिण भारत के साथ-साथ देश का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक तटीय शहर है। यह पूरे देश के लिए एक बेहद ही पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में भी फेमस है।
ओणम के मौके पर कन्याकुमारी में कुछ अधिक ही चहल पहल होती है। ओणम के खास मौके पर यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। ओणम के मौके पर भगवती अम्मन मंदिर में कुछ अधिक ही रौनक देखने को मिलती है।
![Manish Sahu Manish Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/25/3461133-img20230405112932323.webp)
Manish Sahu
Next Story