लाइफ स्टाइल

जाने लड़की आपसे प्रेम करती ही या नहीं

Rounak Dey
19 April 2023 5:51 PM
जाने लड़की आपसे प्रेम करती ही या नहीं
x
कोई लड़की आप पर फिदा है या नहीं
कोई लड़की आप पर फिदा है या नहीं, यह हमेशा जान पाना आसान नहीं होता। कुछ लड़कियाँ जाहिर तौर पर फ्लर्ट करतीं हैं, हँसी-मज़ाक करतीं हैं और जब कभी भी आप उन के आसपास होते हैं, तो शर्मा कर अपनी भावनाएँ व्यक्त कर देतीं हैं। लेकिन कुछ लड़कियाँ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के मामले में बहुत ही शर्मीली होतीं हैं और अपनी सच्ची भावना को सांकेतिक रूप से व्यक्त करना पसंद करतीं हैं। फिर भी, आप जिस लड़की के बारे में सोच रहे हैं, वह किसी भी तरह की क्यों ना हो, यहाँ पर ऐसे बहुत सारे तरीके हैं, जिन से आप उस की भावनाओं का पता लगा सकते हैं। भले ही आप भी उस लड़की को पसंद करते हों और चाहते हों, कि वह भी आप की ही तरह भावनाएँ रखती हो, या फिर सिर्फ़ आप जानकारी पाना चाहते हों, कि क्या आप के ग्रुप की कोई लड़की या क्लास की कोई लड़की आप को पसंद करती है, तो इस के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
उसे आप की ओर देखते हुए पकड़ें
यह बहुत ही आसान तरीका है। यदि आप क्लासरूम में, कमरे में या फिर किसी पार्टी में उसे देखते हैं, और वह आप की ओर देखती हुई पकड़ी जाए, तो शायद वो आप को पसंद करती है। यदि वह आप को उस की ओर देखते हुआ पाकर शर्मा जाती है और हल्की सी मुस्कान देती है, तो भी संभावना तो यही है, कि शायद वह आप को पसंद करती है।
आप के सामने आने पर शर्माती है
यह इस बात का एक और संकेत है, कि वह आप को पसंद करती है। यदि हर बार, आप जब भी उस के पास जाते हुए, या फिर उस से बात करते हुए, उसे शर्म से लाल होता हुए पाते हैं, तो ये इसी बात का संकेत है, कि वह आप को पसंद करती है, और आप के सामने ज़्यादा कुछ बोलने से शर्मा रही है। यदि आप उसे शर्माता हुए पाते हैं, तो उसे इस बात को लेकर बिल्कुल भी परेशान ना करें, वरना वह आप से बात करने में कतराने लगेगी
वह आप के सामने ज़्यादा हँसी-मज़ाक तो नहीं करती
अधिकांश लड़कियाँ ऐसा ही करतीं हैं, वे अपने क्रश के आसपास इस तरह से ज़्यादा हँसी-मज़ाक कर के उस का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करती हैं। यदि कोई लड़की, आप की बिना मज़ाक वाली बातों पर भी ज़ोर-ज़ोर से हँसती है, तो वह ऐसा इसलिए करती है क्योंकि वह आप को पसंद करती है। और हो सकता है कि आप उस पर इतना ज्यादा हावी हो चुके हो, कि आप की कही हर एक बात उसे मजाकिया लगने लगी है।
Next Story