लाइफ स्टाइल

सफेद स्राव को न करें नजरअंदाज, जानिए इसे रोकने और ठीक करने का घरेलू उपाय

SHIDDHANT
6 Feb 2026 9:35 PM IST
सफेद स्राव को न करें नजरअंदाज, जानिए इसे रोकने और ठीक करने का घरेलू उपाय
x
Delhi दिल्ली। सफेद स्राव (ल्यूकोरिया) महिलाओं में आम समस्या है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह सिर्फ सफेद या पीले रंग का स्राव ही नहीं होता, बल्कि इसके साथ कभी-कभी जलन, खुजली, बदबू या पीठ और पेट में हल्का दर्द भी हो सकता है। अगर इसे समय रहते न समझा जाए तो यह आगे जाकर परेशानी बढ़ा सकता है।
सबसे पहले यह जरूरी है कि आप अपने शरीर और सफाई का ध्यान रखें। रोजाना गुनगुने पानी से साफ-सफाई करें और अंदर से भी हाइड्रेटेड रहें। स्राव के समय मासिक धर्म के दौरान संभोग से बचें और अगर पति में भी कोई खुजली या इन्फेक्शन हो तो उन्हें भी डॉक्टर से दिखाना जरूरी है।
घरेलू उपायों में सबसे आसान है नीम का इस्तेमाल। नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी वेजाइनल एरिया की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, आंवला पाउडर रोजाना 3-5 ग्राम शहद के साथ खाने से भी फायदा होता है। आम के बीज का पाउडर या बेल के फूल की पेस्ट भी इससे राहत दिलाने में मददगार है। अगर पीठ दर्द के साथ स्राव है तो जीरे, अजवाइन और तिल के तेल से हल्का मसाज करना लाभकारी रहेगा।
योग और व्यायाम भी बहुत काम आते हैं। विशेषकर धनुरासन और भुजंगासन से न सिर्फ कमर मजबूत होती है बल्कि इसके कारण होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। इसके साथ ही पानी खूब पीना, सफाई बनाए रखना और तंग कपड़े न पहनना भी जरूरी है। शारीरिक संबंध बनाते समय प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें और स्वच्छता पर ध्यान दें।
सफेद स्राव को हल्के में न लें। यह शरीर का संकेत है कि कहीं न कहीं इन्फेक्शन या असंतुलन हो रहा है। ऊपर बताए उपायों से बहुत हद तक आराम मिलता है, लेकिन अगर स्राव ज्यादा हो, बदबू आए या दर्द बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Next Story