- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ये तीन योगासन करने से...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बढ़ता प्रदूषण, शारीरिक श्रम की कमी, अनियमित दिनचर्या ऐसे कई कारण हैं जिससे हमारे शरीर में बीमारियां पनपने लगती हैं। हमारे आसपास के वातावरण में न जाने कितने किटाणु होते हैं, अगर हम गलती से भी इनके संपर्क में आ जाएं तो शरीर को रोग घेर लेते हैं। इन बीमारियों से बचने और खुद को फिट वह तंदरुस्त बनाए रखने के लिए आपकी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत होना बहुत जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी वाले लोगों के मुकाबले कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोई भी किटाणु या वायरस तेजी से अपनी चपेट में लेता है साथ ही ऐसे लोगों को स्वस्थ होने में भी समय लगता है। आज के समय (कोरोना) में तो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रखना और भी जरूरी हो गया है। इसके लिए सही खान-पान तो जरूरी है ही इसके अलावा अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करके आप खुद को बीमारियों से बचाकर फिट और तंदरुस्त रख सकते हैं। आज हम आपको तीन ऐसे सरल योगासन बताएंगे जिन्हें करने से आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से योगासन करके रख सकते हैं खुद को बीमारियों से दूर।
कपालभाती
कपालभाति ये दो शब्दों से मिलकर बना है कपाल यानी ललाट या मस्तिष्क और भाति यानी स्वच्छ। अर्थात् मस्तिष्क को स्वच्छ करना। इस प्राणायाम को करने से आपका मस्तिष्क स्वच्छ होता है इसी के साथ शरीर में रक्तसंचार भी बेहतर बनता है। यह प्राणायाम आपको अस्थमा, सांस से जुड़ी तकलीफों और कब्ज आदि समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होता है। नियमित तौर पर। कपालभाति करने से पेट की चर्बी कम होती है इसी के साथ यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम प्राणायाम हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हमारे फेफड़ों को मजबूती मिलती है। इसी के साथ यह तनाव को भी दूर करता है। गठिया के रोगियों के लिए भी अनुलोम-विलोम फायदेमंद माना गया है। यह हमारे पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। नियमित तौर पर अनुलोम-विलोम करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।
सर्वांग पुष्टि आसन
सवांर्ग पुष्टि आसन जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि यह आसन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा भी इस आसन को करने से कई लाभ होते हैं। ये हमारे शरीर के एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद करता है, जिससे हम अपने वजन को नियंत्रित रख पाते हैं। इस आसन को करने से कमर लचीला बनती है। इसके साथ ही सर्वांग पुष्टि आसन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद भी मिलती है।
