लाइफ स्टाइल

आपके भी पेट में बनती है गैस? तो करें ये उपाए

Harrison
8 July 2023 4:04 PM GMT
आपके भी पेट में बनती है गैस? तो करें ये उपाए
x
गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के चलते आज पेट में गैस होने की समस्या आम हो गयी है और इसके चलते कई तरह की अन्य समस्याएं जैसे- बदहजमी, एसिडिटी, अपच भी हो सकती हैं। कई बार समस्या बहुत बढ़ जाती है। इसलिए शुरू में ही जब आपको लगे कि आप गैस की समस्या से गुजर रहे हैं तभी इस और ध्यान देना शुरू कर दें अन्यथा आप इस वजह से दूसरी समस्याओं को भी बुलावा दे सकते है। गैस की समस्या से दूर रहने के लिए सबसे जरूरी है सही खानपान और सही दिनचर्या।
पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे ऐसा भोजन करना जो पचने में कठि‍न हो, ठीक तरीके से चबाकर न खाना, ज्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ बीमारियों व दवाओं के सेवन के कारण भी पेट में गैस सकती है। इसके अलावा
कई बार जब स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं तो इसकी वजह से गैस बनने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि जितनी भूख हो उससे कुछ कम ही खाना खाएं इससे आपको कभी भी पेट में भारीपन नहीं लगेगा और गैस की समस्या नहीं होगी।
जिस तरह ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है उसी तरह से ज्यादा देर तक भूखा रहना भी नुकसानदायक है। इससे ना सिर्फ पेट में गैस बनती है बल्कि एसिडिटी से जुडी दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए किसी भी हालत में ज्यादा देर तक भूखा रहना ठीक नहीं है। सुबह उठकर भी आधा घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें।
कुछ लोगों को ज्यादा तीखा और चटपटा भोजन करने की आदत होती है लेकिन ज्यादा मिर्च मसालों से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इससे गैस भी ज्यादा बनती है और यह पचाने में भी मुश्किल होता है।
गैस की समस्या का एक बड़ा कारण सही समय पर खाना नहीं खाना भी है इसलिए अगर आप भी देर से खाना खाते हैं तो सतर्क हो जाइये रात का खाना 8 से 9 बजे तक डिनर जरूर कर लें।
ज्यादातर लोग नाश्ते में पूरी, पराठा पसंद करते हैं लेकिन पेट में गैस की समस्या से ग्रस्त होने पर रोटी, पराठा या पूड़ी जैसी चीजें खाने से बचें और चावल खाएं। खिचड़ी या फिर दही चावल विशेष विशेष रूप से सहायक है। चावल में कार्बोहाइड्रेट्स होता है और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में चावल खाने के बाद गैस बनने या पेट फूलने की समस्या कम होती है। दाल आपको गैस कर सकती है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए दाल-चावल खाने से परहेज करें। पेट में गैस की परेशानी हो, तो ऐसे में हल्का और बिना मसाले का खाना खाएं।
अगर आप बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, आपकी सिटिंग जॉब है, और खान पान का रूटीन तय नहीं है तो आप जो भी खाते हैं उससे गैस बनना तय है। इसलिए खाने के बाद कम 15 से 20 मिनट टहलना न भूलें। अगर आप घंटों बैठकर काम करते हैं तो भी बीच बीच में चलते रहिये वरना पाचन क्रिया स्लो हो जाती है, जिसकी वजह से ब्लोटिंग की समस्या ज्यादा होती है। गैस बनना, ब्लोटिंग होना, सीने में जलन, एसिड बनने की समस्या लंबे समय तक होने से आगे जाकर कोलन कैंसर का खतरा बना सकता है, या फिर अल्सर की शिकायत हो सकती है।
पेट में गैस की समस्या होने पर आमतौर पर यह लक्षण दिखते हैं-
भूख न लगना
बदबूदार सांसें आना और पेट में सूजन रहना
उलटी, बदहज़मी, दस्त होना
पेट फूलना
अगर आपको गैस की समस्या है तो आप ये उपाय कर सकते हैं–
सुबह-सुबह खाली पेट नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं।
अगर आप नियमित रूप से काली मिर्च का सेवन करते हैं तो पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है।
दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।
छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।
दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह-सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर भी पिया जा सकता है।
लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।
दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्याहीं होने देता।
अगर आप रोज अदरक का टुकड़ा चबाते हैं तो उससे भी पेट की गैस में लाभ होता है।
पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है।
सेब का सिरका भी गर्म पानी में मिलाकर पीने से गैस की समस्या में लाभ होगा।
सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या नहीं होती है।
पेट में ज्यादा गैस बनती है तो ये फूड्स डाइट में शामिल करें
अगर आपको गैस की समस्या है तो आपको अपने आहार में कुछ ख़ास चीज़ें शामिल करनी चाहिए जिनसे गैस नहीं बनती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आहार के बारे में।
अगर आपको गैस की परेशानी है तो आप केले का सेवन शुरू कर दें। यह गैस के साथ ही आपको पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं से भी मुक्ति दिलाएगा। केला एक ऐसा फल है जिसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह पेट में गैस की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। केले में फाइबर भी मौजूद होता है, जो एसिडिटी को कंट्रोल करता है। साथ ही यह हमारे शरीर के पीएच लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।
हम अक्सर सुबह उठकर चाय या कॉफ़ी लेते हैं जो गैस की समस्या का सबसे प्रमुख कारण हैं। इनके बजाय नारियल पानी का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या दूर होती है। वजह यह है कि नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो गैस को दूर करने में सहायक होता है। नियम से रोज़ सुबह खाली पेट नारियल का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
दूध को एक पौष्टिक आहार माना जाता है। गरम दूध कई छोटी मोटी बीमारियों का इलाज है। लेकिन अगर आपको गैस की परेशानी है, तो गर्म दूध के बजाय ठंडे दूध का सेवन करना सही है। सुबह-सुबह एक गिलास ठंडा दूध पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी से राहत पायी जा सकता है। ठंडा दूध पीने से भूख भी कम लगती है, जिससे ज्यादा गैस बनने की संभावना कम हो जाती है।
पेट में गैस बनने को रोकने के लिए खीरा आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, खीरा पेट को ठंडा रखने में सक्रिय भूमिका निभाता है। साथ ही इसमें पानी होने की वजह से यह आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। इसके सेवन से एसिडिटी रिफ्लैक्स कम होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी सलाद के प्लेट में सुबह शाम काफी मात्रा में खीरे को शामिल करें।
गैस की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आपके लिए लहसुन बहुत कारगर साबित होता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है। लहसुन इम्युनिटी भी बढ़ाता है।
कई लोग सोचते हैं कि सोडा ड्रिंक्स से एसिडिटी की समस्या से बच सकते हैं, लेकिन होता इसका उल्टा है। इसलिए अगर ज्यादा गैस बनती है तो मसालेदार और सोडा ड्रिंक्स के सेवन से बचेँ। साथ ही, इस दौरान शराब और धूम्रपान का सेवन से भी बचें। यह सभी चीजें गैस की समस्या को बढ़ा सकती हैं। और अगर आपको ज्यादा गैस हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, डॉक्टर के निर्देशानुसार अपने आहार में तुरंत बदलाव करें।
कई लोगों को ज़रा सा कुछ खाने से ही गैस बनने लगती है। पेट में दर्द होता है, उल्टी, मतली, बेचैनी महसूस होती है और शरीर में एसिड रिफ्लक्स भी होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अपने खान-पान का एक चार्ट बना लेना चाहिए और उन चीज़ों से दूर रहना चाहिए जिनके सेवन से गैस की समस्या होती है।
गैस की समस्या में क्या न खाएं
कटहल
जिन लोगों को गैस की परेशानी होती है उन्हें भूलकर भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। कटहल की प्रकृति बादी होती है। बादी चीजें गैस में खाना जहर समान होता है। इसलिए कटहल का सेवन न करें।
अरबी
अरबी का सेवन गैस की समस्या में बहुत हानिकारक होता है। अरबी खाने में तो स्वादिष्ट लगती है, लेकिन अरबी खाने से पेट में गैस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि अरबी में गैस बनाने की प्रकृति होती है। साथ ही इसमें बादी भी बहुत ज्यादा होती है।
राजमा
अगर आपको गैस बनने की समस्या है तो भूलकर भी राजमा नहीं खाएं क्योंकि इसमें गैस बनाने की प्रकृति होती है जिसके चलते, गैस की समस्या वाले व्यक्ति को और भी ज्यादा परेशानी होने लगती है।
चाय और कॉफी
चाय और कॉफी के ज्यादा सेवन से किसी भी इंसान को गैस की समस्या हो सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन होता है जिसके सेवन से गैस बनना शुरू हो जाती है। अगर आपको चाय या कॉफ़ी पीने की आदत है तो हर दिन एक बार ही इसका सेवन करें। इसकी जगह ग्रीन टी, हर्बल टी ले सकते हैं।
मूली और प्याज
गैस की समस्या में मूली और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। रात में मूली और प्याज का सेवन नहीं करें इससे किसी भी नार्मल व्यक्ति को भी परेशानी हो सकती है।
Next Story