लाइफ स्टाइल

क्या धोने के बावजूद बर्तनों में रह जाती हैं लहसुन-प्याज की बदबू, इन तरीकों से करें इसे दूर

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 1:44 PM GMT
क्या धोने के बावजूद बर्तनों में रह जाती हैं लहसुन-प्याज की बदबू, इन तरीकों से करें इसे दूर
x
इन तरीकों से करें इसे दूर
भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए कई लोग लहसुन-प्याज का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों के घर में तो बिना लहसुन-प्याज के खाना ही नहीं बनता हैं। वहीँ कई लोगों को लहसुन-प्याज की बदबू से नफरत होती हैं। लहसुन-प्याज की महक ऐसी होती हैं कि कई बार बर्तन धुलने के बाद भी बनी रहती हैं जो गृहणियों की एक बड़ी समस्या बनती हैं क्योंकि इस कारण आप बर्तनों को दूसरे काम में इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपकी समस्या का सुलटारा करते हुए आज हम कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बर्तनों से आने वाली प्याज-लहसुन की महक को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
नींबू
यदि आप बर्तनों से लहसुन-प्याज की महक को दूर करना चाहती हैं तो बर्तनों को धोते समय नींबू के रस का इस्तेमाल करें, नींबू के रस की कुछ बूंदें बर्तन में डाल कर कुछ देर तक इसे बर्तन में रगड़ें। ये नुस्खा आपके बर्तनों में मौजूद लहसुन प्याज की गंध को आसानी से दूर कर देगा।
एप्पल साइडर विनेगर
अपने बर्तनों से लहसुन-प्याज की बदबू दूर करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी कुछ बूंदें बर्तन में डालकर कुछ देर के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद बर्तन को अच्छी तरह धो लें इससे आपके बर्तनों से आने वाली किसी भी प्रकार की महक चंद मिनटों में चली जाएगी।
नमक
यदि आपके घर में भी बर्तनों से लहसुन-प्याज की महक आ रही है तो इसके लिए बर्तन धोने में अपने डिटर्जेंट के साथ नमक का उपयोग करें, और उसे थोड़ी देर तक बर्तन में रगड़ें। ऐसा करने से आपके बर्तनों से प्याज-लहसुन की महक कुछ ही देर में चली जाएगी।
टूथपेस्ट
टूथपेस्ट ना केवल मुंह की बदबू को दूर करता है, बल्कि यह हमारे ग्रेवी बनाने के बाद हाथों और बर्तनों में मौजूद लहसुन-प्याज की महक को भी आसानी से दूर कर देता है।
स्टील के बर्तन का करें इस्तेमाल
काँच और प्लास्टिक के बर्तनों की अपेक्षा स्टील के बर्तनों से लहसुन-प्याज की महक आसानी से चली जाती है। क्योंकि लहसुन-प्याज में मौजूद सल्फर धातु के साथ क्रिया कर उसकी गंध को कुछ ही समय में ख़त्म कर देता है।
Next Story