लाइफ स्टाइल

क्या कच्चा पनीर करता है नुकसान? जानें क्या है एक्सपट्स की राय

Tulsi Rao
2 July 2022 11:00 AM GMT
क्या कच्चा पनीर करता है नुकसान? जानें क्या है एक्सपट्स की राय
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कम चीजें ऐसी होती हैं जो टेस्टी के साथ हेल्दी भी हों। पनीर एक ऐसा ही फूड आइटम है जो काफी टेस्टी लगता है और पोषक तत्वों से भरपूर है। वेजिटेरियन खाने वालों में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें पनीर खाना पसंद न हो। पनीर को लोग कई तरह से खाते हैं। इससे कई तरह की डिशेज बनती हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि पनीर खाने का बेस्ट तरीका क्या है जिससे ज्यादा से ज्यादा पोषण मिले। क्या कच्चा पनीर नुकसान करता है। इन सारे सवालों के जवाब दिए हैं डाइटीशियन विधि चावला ने।

पनीर के हैं कई फायदे

विधि बताती हैं, पनीर एक ऐसा फूड है जिसमें कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व ज्यादा। पनीर को कच्चा या पकाकर किसी भी तरह से खाया जा सकता है। हालांकि पकाने से इसके कुछ पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। पनीर में गुड फैट्स और प्रोटीन होते हैं जो आपके शरीर को ऐक्टिव रखते हैं। पनीर वजन कम करने में मदद करता है और हड्डियां भी मजबूत करता है।

क्या कच्चा पनीर करता है नुकसान?

कई लोगों को ऐसा लगता है कि डेयरी प्रोडक्ट्स में माइक्रोब्स हो सकते हैं। इस वजह से कच्चा पनीर नुकसान कर सकता है। इस पर विधि बताती हैं, पनीर के माइक्रोब्स नुकसान नहीं करते। इसमें लैक्टोबैसिलस का इस्तेमाल होता है इसके शरीर को कई फायदे हैं।

रखें इस बात का ध्यान

किसी भी चीज को अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए तो यह नुकसान नहीं करती। हालांकि पनीर के मामले में अगर आप डेयरी से ले रहे हैं या घर पर ताजा बना रहे हैं तो इसे कच्चा खाने में कोई दिक्त नहीं। वहीं कई कंपनियों के पैक्ड पनीर भी आते हैं, बेहतर होगा इनको गुनगुन पानी में डालकर निकाल लें या पकाकर खाएं। साथ ही आपको लैक्टोज इनटॉलरेंस है तो भी पनीर अवॉइड करें।

Next Story