लाइफ स्टाइल

उबालते समय बर्तन से गिर जाता है दूध? इन टिप्स को अपनाएं

Shiddhant Shriwas
26 Sept 2021 11:21 AM IST
उबालते समय बर्तन से गिर जाता है दूध? इन टिप्स को अपनाएं
x
हर किसी की सबसे बड़ी समस्या होती है दूध को उबालना। हर कोई इस समस्या से परेशान रहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर किसी की सबसे बड़ी समस्या होती है दूध को उबालना। हर कोई इस समस्या से परेशान रहता है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप जब तक दूध को देख रहे हैं वो बाहर नहीं आएगा, लेकिन जैसे ही आप किसी काम में व्यस्त हो जाते हैं तो दूध बाहर निकल जाता है। दूध के निकलने से ज्यादा परेशानी गैस को साफ करने में होती है। महिलाएं अक्सर दूध को उबालने के हैक्स के बारे में जानकारी ढूंढती रहती हैं। अगर आप भी अक्सर इस परेशानी का सामना करती हैं तो जानिए इन हैक्स के बारे में।

1) दूध को उबालते समय इसमें एक चम्मच डालकर छोड़ दें। ऐसा करने से दूध को पतीले से बाहर गिरने से रोका जा सकता हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उबलते समय दूध में बहुत ज्यादा प्रेशर होता है और जब उसमें चम्मच डाल दिया जाता है तो दूध में बहुत ज्यादा प्रेशर बनने से पहले ही भाप को निकलने की जगह मिल जाती है।
2) जब भी दूध उबालें तो भगोने पर घी या बटर लगाएं। घी की चिरनाई के साथ मिलकर दूध बर्तन से बाहर नहीं आता। ऐसे में आपका ध्यान अगर दूध से हट भी जाता है तो वह नहीं गिरता।
3) आप दूध उबालते समय ऊपर से बर्तन के आर पार करके एक लकड़ी की स्पैचुला रखें या फिर बेलन भी रख सकती हैं। ऐसा करने से दूध भगोनी से बाहर नहीं आता।
4) दूध में पानी के छीटे डालने से भी दूध का उबाल कम हो जाता है और दूध उबलकर बर्तन से बाहर नहीं गिरता। इसके अलावा जिस बर्तन में दूध उबाल रही हैं उसमें नीचे थोड़ा पानी डालें और ऊपर से दूध डालकर उबालने रखें।
ध्यान दें।
दूध को मध्यम से धीमी आंच पर उबालें और दूध के बर्तन का साइज उसकी मात्रा के साइज से थोड़ा बड़ा रखें।


Next Story