लाइफ स्टाइल

कम हाइट का फिजिकल रिलेशन पर पड़ता है कोई असर? जानें फायदे और नुकसान

HARRY
14 Oct 2022 7:13 AM GMT
कम हाइट का फिजिकल रिलेशन पर पड़ता है कोई असर? जानें फायदे और नुकसान
x

जब दो लोग एक रिश्ते में जुड़ते हैं, तो उनके मन में कई तरह की इच्छाएं जागृत होती है। वह केवल भावनात्मक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं। वह एक-दूसरे के साथ एक अच्छा सेक्सुअल टाइम स्पेंड करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, अगर दोनों पार्टनर की हाइट में अंतर होता है तो इससे उनके मन में कहीं ना कहीं यह कशमकश भी रहती है कि क्या इससे उनकी सेक्स लाइफ पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। दरअसल, कई लोगों का मानना है कि खड़े होने पर कुछ सेक्स पोजीशन या यहां तक कि किस करने में भी समस्या हो सकती है। दूसरी ओर, कुछ का मानना है कि यह उन्हें रोमांच देता है। लेकिन क्या सेक्स के दौरान हाइट का फर्क वाकई मायने रखता है या नहीं, जानने के लिए पढ़ें यह लेख-

अगर हाइट में थोड़ा ही अंतर है, तो इससे अमूमन कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन यदि कोई 6 फीट 3 इंच का आदमी अपने 5 फीट 1 इंच के साथी के साथ मिशनरी पोजीशन में सेक्स करने की कोशिश करता है, तो इसमें निश्चित रूप से उसे परेशानी होगी। दरअसल, जब व्यक्ति किसी से प्यार करता है या संबंध बनाता है, तो उस दौरान अपने पार्टनर का चेहरा देखना उसे रोमांचित करता है। लेकिन अगर हाइट में बहुत अंतर होता है, तो यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

वेनिला सेक्स को एक सॉफ्ट सेक्स माना जाता है। इस तरह संबंध बनाने वाले लोग संभोग के दौरान बिल्कुल भी हार्श होना पसंद नहीं करते। हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि वह संभोग के दौरान एक्सपेरिमेंटल नहीं होते हैं या फिर नई पोजिशन ट्राई नहीं करते हैं। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो सेक्स करते समय अपने साथी की आँखों में देखना पसंद करते हैं, लेकिन आप अपने साथी से लगभग एक फीट छोटे हैं, तो शायद आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़े।

जो लोग सेक्स के दौरान हावी होना पसंद करते हैं या फिर उन्हें रफ सेक्स करना पसंद होता है, उनके लिए ऊंचाई का अंतर किसी बोनस के समान है। दरअसल, ऊंचाई में अंतर वास्तव में रफ सेक्स में पावर प्ले को जोड़ता है, जिसका कुछ कपल्स काफी आनंद लेते हैं।

यदि छोटा साथी लम्बे साथी के ऊपर है, तो यह सब ठीक है और अच्छा है। यह एक बहुत ही मजेदार और रोमांचक स्थिति हो सकती है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं शीर्ष पर होने पर चरमोत्कर्ष पर पहुंच जाती हैं। इसके अलावा, संभोग के दौरान कुछ अन्य पोजीशन जैसे स्पूनिंग या स्टैंडिंग सेक्स भी वास्तव में रोमांचकारी हो सकता है। अंततः यह कहा जा सकता है कि सेक्स के दौरान किसी भी कपल के बीच ऊंचाई का अंतर मायने रखता है। हालांकि, उस अंतर को भरने के लिए व संभोग का पूरा आनंद लेने के लिए वह सेक्स के दौरान एक्सपेरिमेंटल हो सकते हैं और नई पोजिशन ट्राई कर सकते हैं।



Next Story