- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या गोलगप्पे के पानी...
लाइफ स्टाइल
क्या गोलगप्पे के पानी देते है कई बीमारियों में आराम?
Ritisha Jaiswal
14 Feb 2022 8:06 AM GMT
![क्या गोलगप्पे के पानी देते है कई बीमारियों में आराम? क्या गोलगप्पे के पानी देते है कई बीमारियों में आराम?](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/14/1499821-pog.webp)
x
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गोलगप्पे खाना पसंद न हो। हर किसी के मन को भाते हैं गोलगप्पे
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गोलगप्पे खाना पसंद न हो। हर किसी के मन को भाते हैं गोलगप्पे। इन्हें पानीपुरी, फुल्की या फिर पुचका के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह सिर्फ मुंह के टेस्ट को बदलने के लिए बल्कि आपके सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में गोलगप्पे बहुत ज्यादा मदद करते हैं। एक गोलगप्पे में 36 कैलोरी होती है। अगर आप एक फुल प्लेट गोलगप्पा खाते हैं तो ये आपको 216 कैलोरी मिलती है। गोलगप्पे से आपको मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, पोटेशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन ए, बी-6, बी-12, सी और डी मिलता है। आइए आपको बताते हैं गोलगप्पे किस तरह से आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
वेट लॉस-
जी हां, पानी के साथ जो मसाले आपको गोलगप्पे में परोसे जाते हैं, उनसे वेट लॉस में मदद होत है। पानी-पुरी का पानी तैयार करते समय उनमें, सोंठ , हींग , नींबू , इमली, कच्चा आम, गुड़ और काला नमक मिलाया जाता है। इनमें से ज्यादातर चीज़ें फैट बर्न करने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और कैलोरी-बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ाती हैं, जिससे, आपका वेट लॉस होता है।
यूरीन की समस्या से छुटकारा-
गोलगप्पे और उसका पानी पेट की समस्याओं से आपको छुटकारा दिला सकता है। गोलगप्पे के पानी में मीठा कम डालें और पुदीना, जीरा, हींग मिलाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। गोलगप्पे में इस्तेमाल होने वाला हरा धनिया पेट फूलना और यूरीन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। साथ ही पानी में मौजूद हींग, एंटी-फ्लैटुलेंस गुणों के कारण पीरियड्स में होने वाले दर्द और पेट में गड़बड़ी को रोकने में भी मदद करता है।
मुंह के छाले को करता है गायब-
यदि आपने किसी के मुंह से गोलगप्पे खाने से मुंह के छाले खत्म होने की बात सुनी है तो यह गलत बात नहीं होगी, क्योंकि मुंह के छाले के दौरान गोलगप्पे के साथ मिलने वाले जलजीरा में तीखापन और पुदानी या खट्टापन से छाले को दूर करने में सहायक होता है। हालांकि यह अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
एसिडिटी करे कम-
कई बार ठीक से खाना ना पचने या यात्रा करते समय लोगों को बहुत अधिक उल्टी की समस्या होती है।ऐसे में पानी पुरी खाने से आराम मिलता है। दरअसल, पानी पुरी में काला नमक होता है जो पेट की गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग से आराम दिलाता है
Tagsगोलगप्पे
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story