लाइफ स्टाइल

क्या झारखंड की स्वर्णरेखा नदी में बहता है सोना? जानें

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 12:55 PM GMT
क्या झारखंड की स्वर्णरेखा नदी में बहता है सोना? जानें
x
बहता है सोना? जानें
भारत की नदियां घर-घर तक पानी पहुंचाने में मदद करती हैं। एक नदी की कल्पना करके आपकी आखों के आगे क्या आता है? पेड़, पानी, हरियाली और रेत। लेकिन अगर आपको पता चले की भारत में एक ऐसी नदी भी है, जिसमें सोना बहता है तो। दरअसल झारखंड की स्वर्णरेखा नदी को गोल्डन रिवर नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं क्यों और इसके पीछे का राज।
कौन सी नदी है जहां सोना बहता है?
भारत के झारखंड राज्य में बहने वाली स्वर्णरेखा नदी किसी रहस्य से कम नहीं है। इस नदी पर अलग-अलग शोध भी हो चुके हैं। यह नदी रांची से 16 किलोमीटर दूर छोटा नागपुर के पठार में से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती है। इस नदी की लंबाई 474 किमी है। कहा जाता है इस नदी की रेत को छानने पर लोगों को सोना मिलता है। यही कारण है कि बहुत से लोगों के लिए यह नदी गुजारे का जरिया भी है।
क्या स्वर्णरेखा नदी में सोना है?
स्वर्णरेखा नदी एक रहस्य है, जो आज तक असुलझा है। कुछ भूवैज्ञानिकों का कहना है कि नदी में सोना नहीं चट्टानों के साथ आने वाली चीजें हैं, जिन्हें लोग सोना समझते हैं। अभी तक इस नदी से जुड़ा कोई सबूत सामने नहीं आया है।
स्वर्णरेखा नदी की खासियत
स्वर्णरेखा नदी पूर्व की ओर बहने वाली सबसे लंबी अंतरराज्यीय नदियों में से एक है। स्वर्णरेखा नदी की प्रमुख सहायक नदियां खरकई, रोरो, कांची, हरमू नदी, दमरा, कर्रू, चिंगुरु, करकारी, गुरमा, गर्रा, सिंगडुबा, कोडिया, डुलुंगा और खैजोरी हैं।
भारत की कुछ प्रमुख नदियां
भारत की मुख्य नदियों में गंगा, यमुना, सिंधु, गोमती, महानदी, नर्मदा, झेलम, कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, सरयू और ब्रह्मपुत्र नदी का नाम शामिल हैं। इन नदियों से ढेर सारी सहायक नदिया भी निकलती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story