लाइफ स्टाइल

क्‍या किशमिश खाने से कंट्रोल में रहता है ब्‍लड शुगर? जानें

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 9:46 AM GMT
क्‍या किशमिश खाने से कंट्रोल में रहता है ब्‍लड शुगर? जानें
x
रहता है ब्‍लड शुगर? जानें
लंबे समय तक बैठने, एक्‍सरसाइज की कमी और खान-पान में गड़बड़ी के कारण ज्‍यादातर लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। बढ़ता मोटापा कई तरह की बीमारियों जैसे ब्‍लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी समस्‍याओं का शिकार बना देता है।
जी हां, बदलते लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज तेजी से फैल रहा है। बीमारी को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ-साथ कई चीजों से परहेज करना जरूरी होता है और मीठी चीजों को खाना तो बिल्‍कुल मना होता है।
हालांकि, डायबिटीज से ग्रस्‍त लोगों में मीठी चीजें खाने की क्रेविंग बहुत ज्‍यादा होती है और उनका अपनी जुबान पर कंट्रोल थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए वह ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं, जिसे वह डायबिटीज में खा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज में किशमिश खा सकते हैं या नहीं? इसके बारे में हमें फिसिको डाइड एंड एस्थेटिक क्लिनिक की निर्माता विधि चावला बता रही हैं।
एक्‍सपर्ट की राय
एक्‍सपर्ट का कहना है, ''किशमिश को अंगूर सूखाकर बनाया जाता है। इसके लिए अंगूरों को धूप या ओवन में रखा जाता है। इससे स्वाद और पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। किशमिश में डाइटरी फाइबर, विटामिन्‍स, पोटैशियम और आयरन जैसे न्‍यूट्रिएंट्स होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को दुरुस्‍त करता है और ब्‍लडस्‍ट्रीम में शुगर को धीमी गति से रिलीज करता है। यह शुगर लेवल को स्थिर रखता है।''
उन्‍होंने यह भी बताया, ''किशमिश के एंटी-ऑक्‍सीडेंट स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छे होते हैं। ये न सिर्फ व्‍यंजनों को स्‍वादिष्‍ट बनाते हैं, बल्कि उनको हेल्‍दी भी बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें शुगर को कंट्रोल करने की विशेष शक्ति होती है।''
किशमिश खाने के बाद क्‍या होता है?
जब हम चावल या रोटी जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें खाते हैं, तब शरीर एनर्जी के लिए इन्‍हें चीनी में बदल देता है। इससे कभी-कभी शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। लेकिन, जब हम खाने के साथ किशमिश खाते हैं, तब हमारा शुगर लेवल इतनी तेजी से नहीं बढ़ता है। किशमिश शुगर को बहुत ज्‍यादा बढ़ने से रोकती है।
किशमिश डायबिटीज के लिए क्‍यों अच्‍छी है?
किशमिश में फाइबर की मौजूदगी के कारण शुगर हमारे ब्‍लड में धीरे-धीरे पहुंचता है। साथ ही, इसके एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुणों के कारण शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्‍तेमाल कर पाता है। ये तनाव को भी कम करते हैं, जो शुगर लेवल में गड़बड़ी पैदा करता है।
किशमिश खाने के आसान तरीके
किशमिश को भोजन में शामिल करना बहुत ही आसान होता है। इसे दलिया, शेक या दही में डालकर खाएं। ये सलाद में भी स्वादिष्ट लगते हैं। किशमिश बहुत अच्‍छा स्‍नैक्स भी है। आप 5 किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्‍हें स्‍नैक्‍स की तरह खाएं।
सावधानी
हालांकि, किशमिश को स्‍नैक्‍स या खाने के साथ आजमाकर, हम अपने ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं। लेकिन, हम जो खाते हैं, उसमें कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।
Next Story