लाइफ स्टाइल

क्या खरबूजा खाने से वजन बढ़ता है? जानें क्या है सच

Tulsi Rao
18 Jun 2022 5:38 AM GMT
क्या खरबूजा खाने से वजन बढ़ता है? जानें क्या है सच
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में बाजार स्वादिष्ट और पौष्टिक फल और सब्जियों से भरे रहते हैं। ऐसा ही एक स्वादिष्ट फल है खरबूजा। खरबूजा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजा आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। खरबूजा में पानी की मात्रा बहुत होती है, जिससे यह गर्मियों आपके शरीर को शांत और अंदर से ठंडक महसूस कराने में मदद करता है। खरबूजे में शरीर के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं साथ ही यह फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत है। यह विटामिन सी, विटामिन बी1, बी6, के, पोटेशियम, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है, जिससे यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने के साथ ही गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

लेकिन बहुत से गर्मियों में खरबूजा का सेवन करने से कतराते हैं, खासकर फिटनेस प्रेमी। क्योंकि बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि खरबूजा का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ता है और खरबूजा के स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेते हैं। लेकिन क्या वाकई खरबूजा खाने से वज बढ़ता है (Does Eating Muskmelon Cause Weight Gain In Hindi)? यह जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
क्या खरबूजा खाने से वजन बढ़ता है? (Does Eating Muskmelon Cause Weight Gain In Hindi)
डायटीशियन गरिमा की मानें तो पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजा गर्मियों का सुपरफूड है। यह गर्मी को मात देने के साथ ही आपको ठंडा और शांत महसूस कराने में मदद करता है। हम सभी को गर्मियों में इस स्वादिष्ट फल का आनंद जरूर लेना चाहिए। जहां तक बात है खरबूजा खाने से वजन बढ़ता है या नहीं, तो एक चीज आपको जिसका ध्यान रखने की जरूरत है किसी भी चीज का अधिक सेवन करना कभी भी अच्छा नहीं होता है। खरबूजा में प्राकृतिक शुगर होती है, जो आमतौर पर वजन बढ़ने का कारण नहीं बनती है। लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में खरबूजा के सेवन कर रहे हैं तो यह आपके कैलोरी की मात्रा को बढ़ा सकता है। अगर आप सीमित मात्रा में खरबूजा का सेवन करते हैं तो निश्चित ही इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। अगर आप दिन में 250-300 ग्राम से अधिक खरबूजा का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप इसका सेवन संतुलित सेवन करते हैं तो यह आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है
खरबूजा खाने के क्या फायदे हैं (Benefits Of Muskmelon In Hindi)
खरबूजा खाने इम्यूनिटी बढ़ती है। जिससे आप सर्दी-जुखाम, बुखार और अन्य वायरल संक्रमण की चपेट में नहीं आते हैं। खरबूजे में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं।
खरबूजा के स्वास्थ्य लाभों का आनंद डायबिटीज रोगी भी ले सकते हैं। खरबूजे में नेचुरल शुगर पाया जाता है और इसमें मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज की समस्या में खरबूजे का सीमित मात्रा में सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
खरबूजा खाने से आंख की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में राहत मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन ए बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।
खरबूजा में पानी की मात्रा बहुत होती है। जिससे यह आपकी गर्मियों में हाइड्रेट रखने में मदद करता है और आप डिहाइड्रेशन की समस्या से दूर रहते हैं। डिहाइड्रेशन के कारण उल्टी-दस्त, खराब पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
खरबूजा का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। खरबूजा में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है यह आपके पाचन बेहतर बनाने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ ही पेट में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
खरबूजा का सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है, क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। खरबूजा में पोटेशियम होता है जिससे यह ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बेहतर लाभकारी है।
इसे भी पढें: गर्मियों में बढ़ रहा है आपका भी वजन? एक्सपर्ट से जानें 4 उपाय जो वजन को रखेंगे कंट्रोल
अगर आपको यह डर है कि खरबूजा खाने से आपका वजन बढ़ेगा तो ऐसा नहीं है, बस आपको सीमित मात्रा में इसका सेवन करना। यकीन मानिए यह आपकी सेहत के लिए चमत्कार कर सकता है।


Next Story