लाइफ स्टाइल

क्या चाय पीने से सच में वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट दे रही हैं जवाब

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 8:24 AM GMT
क्या चाय पीने से सच में वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट दे रही हैं जवाब
x
एक्सपर्ट दे रही हैं जवाब
भारतीयों के लिए चाय प्रेम की तरह है। कुछ लोगों के लिए ये रिलैक्स करने वाला ड्रिंक है तो किसी के लिए स्वीट ऑब्सेशन है,जो उन्हें जिंदगी के हर मुश्किल को पार करने में मदद करता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या रोज चाय पीने से वजन बढ़ता है? तो इसका जवाब है ना। इस बारे में जानकारी दे रही हैं वेलनेस कंसल्टेंट शीनम के मल्होत्रा। एक्सपर्ट कहती हैं कि ये पूरी तरह से चाय पीने पर डिपेंड करता है कि आप किस तरह की चाय पी रहे हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि चाय पीने से आपका वजन बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में
क्या चाय पीने से वेट गेन होता है
एक्सपर्ट बताती हैं कि चाय पीने से फैट सेल्स बर्न हो सकता है। इसमें कुछ ऐसे कंपाउड होते हैं जो फैट सेल्स को बर्न करके मेटाबॉलिज्म को हाई करते हैं। इसके अलावा इसमें कैफीन की काफी ज्यादा मात्रा होती है जो आपके एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार है। चाय में हाई लेवल के कंपाउंड होते हैं जो गट के द्वारा अवशोषित वसा की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल (लहसुन खाने से होगी कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी)को भी कम करते हैं। वहीं इसमें मौजूद कैटेचिन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो वजन घटाने में मददगार होता है। लेकिन जब आप गलत तरीके से चाय पीते हैं तो आपका वजन बढ़ने लगता है।
इस तरह से चाय पीने पर बढ़ता है वजन बारे में।
अगर आप मिल्क टी पीते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है।
एक कप चाय में अक्सर चीनी भरी होती है, इससे भी वेट गेन हो सकता है।
अगर आप दिन भर में 5 बार चाय पी रहे हैं तो 5 टाइम आप शुगर इंटेक कर रहे हैं इससे भी वजन बढ़ सकता है।
कुछ लोग बिना बिस्किट,ब्रेड या नमकीन के चाय पीते ही नहीं है। इस कारण भी आपका वजन बढ़ सकता है।
अगर आप खाना खाने के बाद चाय पी रहे हैं तो कैलोरी का कंजप्शन बढ़ेगा और न्यूट्रिशन का अब्जॉर्प्शन कम होगा।
इस तरह से पिए चाय नहीं बढ़ेगा वजन
जब भी चाय बनाएं, हर्ब्स को जरूर ऐड करें। जैसे लॉन्ग, इलायची, तुलसी, जिंजर, मुलेठी (चेहरे पर मुलेठी लगाने के फायदे) डालकर चाय बनाएं। ये सभी मसाले मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेंगे और चाय में मौजूद प्रॉपर्टी को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके अलावा आप लो फैट मिल्क से ही चाय बनाएं या आप वेट को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शियस हैं और चाय छोड़ नहीं सकते हैं तो बिना दूध वाली और लो शुगर वाली चाय पिएं। अगर आप मिल्क टी बना रहे हैं तो चाय को कभी भी ज्यादा ना पकाएं इससे भी फैट बढ़ सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story