लाइफ स्टाइल

क्या अपनी अरेंज मैरिज को लव में बदलना चाहते हैं आप, काम आएंगे ये टिप्स

Gulabi
29 Nov 2021 2:08 PM GMT
क्या अपनी अरेंज मैरिज को लव में बदलना चाहते हैं आप, काम आएंगे ये टिप्स
x
कई लोगों की इच्छा होती है कि, वो लव मैरिज करें, लेकिन
कई लोगों की इच्छा होती है कि, वो लव मैरिज (Love Marriage) करें। लेकिन अक्सर वही लोग अरेंज मैरिज (Arrange Marriage) कर जाते हैं। जिसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिलता। अगर आप भी इस टेंशन में हैं कि, अपनी अरेंज मैरिज को कैसे लव में कंवर्ट करें तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे। जिसके जरिए आप ये काम आसानी से कर पाएंगे और अपने पार्टनर को हमेशा खुश रख पाएंगे।
अपने पार्टनर की इच्छा के बारे में जाने
अरेंज मैरिज में लड़का और लड़की को समय नहीं मिलता कि वह अपनी इच्छाओं के बारे में बात कर सकें। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पार्टनर से उसकी इच्छाओं के बारे में जानें। जब वे आपको अपनी इच्छा के बारे में बताएंगे तो आप भी उन्हें अपनी इच्छा के बारे में बताएं। ऐसा करने से आप ना केवल उनकी इच्छा को समझ पाएंगे बल्कि आपको इनके स्वभाव के बारे में भी पता चलेगा।
एक दूसरे को समय दें
अरेंज मैरिज में एक दूसरे को समय नहीं दे पाते ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा समय शादी की तैयारियां और परिवार वालों को समझने में ही निकल जाता है। ऐसे में लड़का लड़की एक दूसरे को सही से समय नहीं दे पाते हैं। बता दें कि लव मैरिज में ऐसा नहीं होता है। लव मैरिज में लड़का लड़की एक दूसरे को भरपूर समय देते हैं। इसलिए आप भी अरेंज मैरिज में जितना हो सके उतना समय अपने पार्टनर के लिए निकालें और उसे समझने की कोशिश करें।
बाहर घूमने जाएं
अरेंज मैरिज में लड़का और लड़की एक दूसरे को नहीं जानते। उन्हें केवल उतना ही पता होता है, जितना उनके परिवार वाले उन्हें बताते हैं। ऐसे में वह पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं उसे अपनेपन का अहसास करवा सकते हैं। अरेंज मैरिज को लव मैरिज में बदलना चाहते हैं तो बाहर घूमना बेहद जरूरी है। आप अपने पार्टनर को परिवार वालों की इजाजत से घुमाने लेकर जाएं। इससे अलग आप चाहे तो अपने पार्टनर को डिनर पर या लंच ब्रेक पर खाने के लिए लेकर जा सकते हैं।
Next Story