लाइफ स्टाइल

मुंहासे होने पर कहीं आप भी तो नहीं करती ये गलतियां

Kiran
19 Aug 2023 4:44 PM GMT
मुंहासे होने पर कहीं आप भी तो नहीं करती ये गलतियां
x
अक्सर महिलाएं इस दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर महिलाएं मुंहासे होने पर करती हैं।
एक साथ कई उपाय अपनाना
स्किन केयर एक्सपर्ट कहते हैं कि हर महिला की इच्छा होती है कि उसके चेहरे के पिम्पल जल्द से जल्द गायब हो जाएं। इसके लिए कई बार महिलाएं एक साथ कई ब्यूटी केयर प्रॉडक्ट या फिर घरेलू नुस्खे अपनाने लग जाती हैं, जबकि यह तरीका गलत है। एक साथ कई तरह के टीटमेंट लेने से आप सिर्फ और सिर्फ अपनी समस्या को बढ़ा रही हैं। बेहतर होगा कि आप किसी एक उपाय को अपनाएं और लगातार उसी का प्रयोग करें। कुछ समय बाद आपको रिजल्ट दिखने लगेंगे।
बार−बार छूना
मुंहासे होने पर यकीनन बार−बार ध्यान उसी पर जाता है। कई महिलाएं तो उसे छुए बिना रह ही नहीं पातीं। कुछ महिलाएं तो अपने नाखूनों से उसे फोड़ने या दबाने की कोशिश भी करती हैं। ब्यूटी केयर एक्सपर्ट की मानें तो आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। मुंहासों को बार−बार गंदे व बिना धुले हाथों से छूने से आप अपने इंफेक्शन को बढ़ा रही हैं। इससे आपके चेहरे पर अधिक पिम्पल्स हो सकते हैं या फिर आपको किसी तरह के स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए जहां तक संभव हो, अपने पिम्पल को छूने से बचें।
गंदे मेकअप टूल्स का इस्तेमाल
ब्यूटी केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ महिलाएं मेकअप करना तो पसंद करती हैं, लेकिन उसकी क्लीनिंग पर पूरी तरह ध्यान नहीं देतीं। यह कई मायनों में आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक है। दरअसल, जब आप गंदे मेकअप टूल्स का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपके चेहरे पर बैक्टीरिया फैलते हैं, जो पिम्पल की समस्या बढ़ाने के साथ−साथ स्किन इंफेक्शन का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए अपने मेकअप टूल्स को हमेशा अच्छी तरह क्लीन व डिसइंफेक्ट करके रखें।
Next Story