लाइफ स्टाइल

क्या आपको पता हैं की हमें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कब बदलना चाहिए मास्क?

Tara Tandi
28 Nov 2020 12:09 PM GMT
क्या आपको पता हैं की हमें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कब बदलना चाहिए मास्क?
x

फाइल फोटो 

वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। इस वायरस से संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इससे बचने और प्रसार को फैलने से रोकने के लिए मास्क और समाजिक दूरी प्रमुख सुरक्षा कवच हैं। हालांकि, लोग लंबे समय तक एक ही मास्क का यूज़ करते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक निश्चित समय के बाद मास्क को बदलना जरूरी है। इससे संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है। चूंकि यह वायरस अलक्षणी भी है। अतः लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए। अगर कोताही बरतते हैं, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप भी एक ही मास्क को लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने मास्क को जरूर बदलें। अगर आपको नहीं पता है कि कब मास्क बदलना चाहिए, तो आइए जानते हैं-

एक मुख्य मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए तीन लेयर वाला मास्क बेहतर है। इससे संक्रमण का खतरा 70 फीसदी कम हो जाता है। जबकि होममेड मास्क भी सही है। इसे आप बार-बार धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, लगातार इस्तेमाल से कपड़े पुराने हो जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

कब बदलें मास्क

-मास्क की फिटिंग ढीली रहने पर मास्क जरूर बदल लें।

अगर मास्क की डोरियां ढीली हो गई है, तो पुराने मास्क की जगह नए मास्क का इस्तेमाल करें।

अगर मास्क बार-बार चेहरे से गिर जाता है, तो यह मास्क बदलने के लक्षण हैं।

मास्क के कपड़े पुराने होने पर नए मास्क का इस्तेमाल करें।

मास्क को बार-बार धोने पर कपड़े की चमक गायब हो जाती है। साथ ही कपड़ा भी पतला हो जाता है। ऐसी स्थिति में नए मास्क का इस्तेमाल करें।

अगर मास्क में कोई बड़ा अथवा छोटा छेद दिखाई दें, तो मास्क को तुरंत बदलें।

अगर यात्रा पर हैं, तो सिंगल यूज मास्क नियम को अपनाएं, यानी मास्क को केवल एक बार यूज करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Next Story