लाइफ स्टाइल

क्या आप जानते है नींबू पानी के ये 6 चमत्कारिक औषधीय गुण

Bharti sahu
31 May 2023 11:18 AM GMT
क्या आप जानते है नींबू पानी के ये 6 चमत्कारिक औषधीय गुण
x
गर्मियों का मोसम आते ही लू लगना और ऊर्जा का स्तर गिरने लगना जैसी बीमारियों से हम जूझने लगते है। ये सभी हमे थका थका सा महसूस कराती है। इससे हमारा स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। हमे हमेशा शरीर मे गिरावट का अहसास रहता है। इन सब से बचने के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। नींबू पानी हमे सूरज की गर्मी तथा लू लगने से बचता है। नींबू पानी से हमे ऊर्जा शक्ति भी प्राप्त होती है। दिन मे कम से कम दो बार नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह सुबह नींबू पानी पियंगे तो इससे शरीर मे गिरावट नहीं आएगी। और हम स्वस्थ बने रहंगे।
आइये जानते है नींबू पानी पीने के फायदे...
1. खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर मे पाचक रस बना रहता है। इससे भूख लगनी शुरू हो जाती है और ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
2. नींबू पानी मे विटामिन सी बहुत अधिक पाया जाता है। विटामिन सी का शरीर मे होना बहुत जरुरी होता है क्योंकि विटामिन सी मे बीमारियों से बचने की क्षमता अधिक होती है।
3. नींबू पानी मे एंटी ओक्सिडेंट गुण पाए जाते है। जो की त्वचा मे निखार बनाये रखता है। जिससे त्वचा के दाग धब्बे दूर हो जाते है।
4. नींबू पानी पीने से मुहं मे दुर्गन्ध नहीं रहती है। यह मुंह की दुर्गन्ध को भी दूर करने मे सहायक होता है। इसको पीने से शरीर मे अतिरिक्त विष को दूर करता है।
5. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट की चर्बी को घटाया जा सकता है। नींबू पानी पीने से मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाया जा सकता है।
6. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से जोड़ो का दर्द भी दूर किया जा सकता है।
Next Story