- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या आप जानते है भुना...

x
भुने चने और गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भुना चना और गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भुने चने और गुड़ का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन भुना चना और गुड़ का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट भुने चने और गुड़ का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुना चना प्रोटीन, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है। तो वहीं गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट भुना चना और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
खाली पेट खाएं भुना चना और गुड़, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Roasted Gram And Jaggery On An Empty Stomach In Hindi
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
इम्यूनिटी कमजोर होने पर अगर आप खाली पेट भुने चने और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप खाली पेट भुने चने और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
शरीर रहता है एनर्जेटिक
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद आयरन, प्रोटीन, सुक्रोज, फ्रूक्टोज जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
भुना चना और गुड़ कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। भुने चने और गुड़ का खाली पेट सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
कब्ज में फायदेमंद
अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट भुने चने और गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट भुने चने और गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story