- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या आप जानते...
लाइफ स्टाइल
क्या आप जानते हैं,कितना Time लगता है फल-सब्जियों से लेकर नट्स को पचने में?
Rajesh
1 Sep 2024 9:19 AM GMT
![क्या आप जानते हैं,कितना Time लगता है फल-सब्जियों से लेकर नट्स को पचने में? क्या आप जानते हैं,कितना Time लगता है फल-सब्जियों से लेकर नट्स को पचने में?](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/09/01/3995260-untitled-40-copy.webp)
x
Lifetyle.लाइफस्टाइल: जो भी हम खाते हैं उससे हमे एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ये तो सभी जानते हैं। लेकिन मुंह से खाने और शरीर को एनर्जी मिलने के बीच में काफी लंबा प्रोसेस होता है। जिससे होगर हमार खाना गुजरता है। इसीलिए हमेशा हेल्दी और पौष्टिक चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। जब आप फल-सब्जियां, अनाज, नट्स, सीड्स जैसी चीजों को खाते हैं। तो इन्हें पचने के लिए अलग-अलग वक्त लगता है। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि फल-सब्जियों से लेकर नट्स और सीड्स को पचने में इतना समय लगता है।
फलों को पचने में लगने वाला समय
अलग-अलग फलों के पचने का समय अलग होता है लेकिन ज्यादातर फल लगभग 30-40 मिनट में पचने के लिए छोटी आंत में पहुंच जाते हैं। जहां से अपशिष्ट चीजों को बड़ी आंत में पहुंचा दिया जाता है। अगर नाश्ते में आप केवल फल खाते हैं तो जल्दी ये पच जाते हैं।
सब्जियां
आमतौर पर सब्जियों को पकाकर खाया जाता है। सब्जियों में अगर फाइबर ज्यादा है तो इसे पकने में ज्यादा समय लगता है। लगभग 30-60 मिनट में सब्जियां पचना शुरू हो जाती है।
अनाज
अनाज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसे पचने में ज्यादा समय लगता है। चावल को पकने में अगर डेढ़ घंटे के करीब लगता है तो वहीं दूसरे अनाजों को पकने में तीन से चार घंटे का समय लग जाता है। अनाज लगभग 90-120 मिनट में पकते हैं।
नट्स एंड सीड्स
नट्स एंड सीड्स में फाइबर कंटेट कम होता है। इसलिए इसे किसी फाइबर फूड के साथ खाना चाहिए। नहीं तो ये लंबे वक्त में पचते हैं। लेकिन अगर आप मुठ्ठीभर नट्स और सीड्स को खाते हैं तो ये दो से तीन घंटे में पचने लगते हैं। पेट में दो से तीन घंटे रहने के दौरान पेट के एसिड और एंजाइम इसमे मिल जाते हैं और टूटने का प्रोसेस होता है। इस तरह से अलग-अलग खाने की चीजों को पचने में अलग-अलग वक्त तक मुंह से लेकर पेट, छोटी आंत. बड़ी आंत में गुजारना होता है। भोजन पचने के समय को सामान्यतौर पर पेट में एंजाइम के साथ मिलकर टूटने के प्रोसेस को गिना जाता है। भोजन के मुंह में जाने से लेकर उत्सर्जन का प्रोसेस पूरा होने में कम से कम दो से तीन दिन का समय लगता है।
Tagsफल-सब्जियोंलेकरनट्सपचनेFruitsvegetablesnutsdigestiblesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
![Rajesh Rajesh](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Rajesh
Next Story