लाइफ स्टाइल

क्या आप जानते हैं चीज से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारें मे

Kajal Dubey
20 Jan 2022 10:47 AM GMT
क्या आप जानते हैं चीज से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारें मे
x
चीज खाने के हेल्थ बेनिफिट्स

जनता से रिश्ता वेबडेसक। चीज ओवरलोडिड पिज्जा, बर्गर या सैंडविच हम सभी को खूब पसंद आता है। सेहत के लिए फायदेमंद चीज में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन के-2 जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-बी और विटामिन-डी की भरपूर मात्रा होती है। एक चीज स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है। इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं क्या आप जानते हैं चीज से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारें मे बेनिफिट्स के बारे में-

चीज खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
ऑस्टियोपोरोसिस के लिए फायदेमंद
कैल्शियम की कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस होता है। ये उन महिलाओं में विशेष रूप से मेनोपोज से गुजर रही हैं। इसके अलावा बुजुर्ग और कुपोषण से ग्रस्त बच्चों में पाया जाता है। इसका प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन युक्त डाइट से इलाज किया जा सकता है। ये तीनों चीज में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगो अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।
वजन होगा कम
चीज में मौजूद नेचुरल फैट वजन को बढ़ने नहीं देता है। मार्केट में कई तरह की चीज मिलती है, जिसमें लो फैट होता है। ऐसे में आप लो फैट चीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।
आंतों के लिए फायदेमंद
सैच्युरेटेड फैट से भरपूर चीज में माइक्रो बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चीज मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन बि-12 और बैक्टीरिया पाचनतंत्र को सुचारू रखने में सहायक है। इसमें ओमेगा 3,6 और अमीनो एसिड मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद
इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को बीमारियों का खतरा भी कम होगा। इसे खाने से शरीर को विटामिन सी ज्यादा मात्रा में मिलेगा और आपकी इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रॉन्ग होगी।
हाई ब्लड प्रेशर को कर सकता है कम
हाई बीपी वाले लोगों को अपनी डाइट में शामिल करने से उनका सिस्टोलिक रक्तचाप 2-4 एमएमएचजी कम हो सकता है। हालांकि आपको अपने सोडियम सेवन के बारे में पता होना चाहिए, रोजाना 1500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं। पैकेजिंग प्रोडक्ट की जांच करने के बाद ही कम सोडियम वाली चीज को चुनें


Next Story