लाइफ स्टाइल

कहीं आप भी तो नहीं फेंक देते सेब के छिलके, उपयोग जान रह जाएंगे हैरान

SANTOSI TANDI
17 Sep 2023 1:29 PM GMT
कहीं आप भी तो नहीं फेंक देते सेब के छिलके, उपयोग जान रह जाएंगे हैरान
x
उपयोग जान रह जाएंगे हैरान
सेहतमंद रहने के लिए सभी अपने आहार में एप्पल अर्थात सेब को शामिल करते हैं। आपने वह पंक्ति तो सुनी ही होगी कि हर दिन एक एप्पल खाने से आप बिमारियों से मुक्त रहते है। कई लोग सेब का छिलका उतारकर खाना पसंद करते हैं और इसके चलते ये छिलके कचरे के डिब्बे में जाते हैं। लेकिन आप यह बड़ी गलती कर रहे हैं क्योंकि सेब के ये छिलके बहुत काम के होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सेब के इन छिलकों के ऐसे उपयोग की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें जान आप कभी भी इन्हें कचरे के डिब्बे में नहीं डालेंगे। तो आइये जानते है इसके बारे में।
सेब के छिलके और दालचीनी की चाय
आप सेब के छिलकों को फेंकने की जगह इसकी चाय बनाकर पी सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले सेब के छिलके छो लें। अब पैन में थोड़ा सा पानी, 1 टुकड़ा दालचीनी और सेब के छिलके डालकर उबालें। तैयार चाय को छानकर इसमें स्वाद अनुसार शहद मिलाकर पीएं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही शरीर की अंदर से सफाई होगी। ऐसे में चेहरे नेचुरल ग्लो आएगा।
सलाद की तरह खाएं
सेब की तरह इसके छिलके भी पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए आप इसका सलाद के तौर पर सेवन कर सकती हैं। इसके लिए सेब के छिलकों को लंबी-लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। अब इसे सब्जियों व फलों के सलाद के ऊपर रखकर खाने का मजा लें। इससे आपकी सेहत और स्किन दोनों को फायदा मिलेगा।
सेब के छिलकों से बनाएं जैम
आप सेब के छिलके बेकार समझकर इसे फेंकने की जगह इसकी जैम बनाकर खा सकते हैं। यह हेल्दी व टेस्टी जैम आपके बच्चों को खूब पसंद आएगी। इसके लिए पैन में सेब के छिलके व पानी डालकर इसे नरम होने तक उबालें। फिर इसमें स्वाद अनुसार चीनी डालकर उबालें। आखिर में इसमें 1/2 कप नींबू का रस मिलाएं। आपकी सेब के छिलकों की जैम बनकर तैयार है। इसे ठंडा करके एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।
बर्तनों के दाग साफ करने के लिए
आप अपने एल्युमिनियम के बर्तनों पर दाग को साफ करने के लिए सेब के छिलके यूज कर सकती हैं। इसके लिए पैन में सेब के छिलके और पानी डालकर धीमी आंच पर 30 मिनट तक उबालें। तैयार मिश्रण से एल्युमिनियम के बर्तन साफ करें। इससे आपके बर्तनों पर पड़े जिद्दी दाग हटाने में मदद मिलेगी।
Next Story