लाइफ स्टाइल

क्या आपको भी आता है ज्यादा पसीना? जानें कारण और दूर करने का तरीका

SANTOSI TANDI
26 July 2023 5:58 AM GMT
क्या आपको भी आता है ज्यादा पसीना? जानें कारण और दूर करने का तरीका
x
जानें कारण और दूर करने का तरीका
शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए पसीना आना जरूरी होता है। इसके जरिए शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। लेकिन ज्यादा पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी हो सकती है। अगर आपको पसीना ज्यादा आता है, तो इसके पीछे कुछ हेल्थ कंडीशन्स भी हो सकती हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपके शरीर से दुर्गंध आती है, पसीना ज्यादा आता है तो इसका मुख्य कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस किस तरह शरीर को प्रभावित करता है और कैसे एक डिटॉक्स वॉटर की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है, इस बारे में जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से कैसे आता है पसीना?
इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होता है। जिससे हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर) और हाइपरग्लाइसीमिया (हाई ब्लड शुगर) की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से स्ट्रेस पैदा होता है और स्ट्रेस के कारण एड्रेनेलिन (Adrenaline) हार्मोन रिलीज होता है। इससे पसीना अधिक आता है। अधिक पसीना आने पर शरीर में एक गर्म वातावरण का निर्माण होता है और इसमें बैक्टीरिया पनपने की अधिक संभावना होती है और इसके कारण शरीर से दुर्गंध आती है।
इंसुलिन रेजिस्टेंस के लिए डिटॉक्स वॉटर
सामग्री
पानी- 1 लीटर
दालचीनी- 1 स्टिक
बेसिल सीड्स- 1 टीस्पून
कैमोमाइल टी- 1 टी बैग
कैसे बनाएं?
सभी इंग्रिडिएंट्स को 1 लीटर पानी के साथ एक गिलास जार में मिक्स करें।
इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसे पूरे दिन धीरे-धीरे पिएं।
इंसुलिन रेजिस्टेंस को सुधारने में मदद करेगा यह डिटॉक्स वॉटर
दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड होते हैं, जो इंसुलिन सेंसटिविटी को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
बेसिल सीड्स में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं। ये ब्लड शुगर लेवर को रेगुलेट करने का काम करते हैं।
कैमोमाइल चाय सेल्स तक ग्लूकोज पहुंचाने में मदद कर, इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है।
इसे पीने से आपके ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेंगे।
एक्सपर्ट की मानें तो इससे स्वेटिंग की समस्या में आराम मिलेगा।
साथ ही, शरीर से आने वाली दुर्गंध भी दूर होगी।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story