लाइफ स्टाइल

क्या आपको भी होती है आंखों के लाल होने की समस्या, आजमाएं ये घरेलू नुस्खें

SANTOSI TANDI
18 March 2024 9:50 AM GMT
क्या आपको भी होती है आंखों के लाल होने की समस्या, आजमाएं ये घरेलू नुस्खें
x
आंखें हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील अंग हैं जिसे लेकर सभी फिक्रमंद रहते हैं। इसमें उठी किसी भी प्रकार की परेशानी बेहद तकलीफदेह साबित होती हैं। आजकल देखने को मिलता हैं कि कई लोगो को आंखों के लाल होने की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें से कुछ हैं टीवी, मोबाइल, लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग। आंखों को आराम नहीं मिल पाता हैं तो लाल होने के साथ इनमें ड्राईनेस आने लगती हैं। आंखें लाल होने की समस्या जल्द दूर करने की जरूरत होती हैं अन्यथा यह आंखों के लिए घातक साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आंखों के लाल होने की समस्या को दूर करेंगे।
गुलाब जल
गुलाब जल को कई वर्षों से आंखों के रोगों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता रहा है। गुलाब जल आंख के दर्द से आराम पहुंचाने में मदद करता है। इससे आंखों में हो रही जलन कुछ ही देर में गायब हो जाती है और साथ ही लालिमा से भी छुटकारा मिलता है। थोड़ी से रूई लें और उसे गुलाब जल में भिगो लें। अब रूई की मदद से गुलाब जल को अपनी आंखों के ऊपर लगाएं। गुलाब जल को 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके साथ गुलाब जल की कुछ बूंदे सीधे आंखों में डालें।
खीरा
आंखें लाल होने और सूजन आने पर आप खीरे का उपयोग कर सकते हैं। खीरे की गोल स्लाइस काटकर उसे आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की सूजन जलन और लालपन खत्म होता है।
दूध और शहद
इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके लिए गर्म दूध और शहद बराबर मात्रा में लें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। रूई या आई ड्रॉप की मदद से इसकी तीन बूंदें आंखों में डालें। इससे काफी आराम मिलेगा और आंखों का लालपन कम हो जाएगा।
टी बैग
आंखों की सूजन और लाल पन दूर करने के लिए आप टी बैग का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले टी बेग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसको आंखों पर रखें। इससे बहुत आराम मिलेगा और आंखों भी जल्दी नॉर्मल होगी।
एलोवेरा
इसमें भी आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और आंखों के लिए यह एक अच्छी जड़ी बूटी है। एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए इसके टुकड़े को फ्रिज में रख दें और कुछ देर बाद इसे ठंडे पानी के साथ मिला लें। अब इसमें रुई भिगोकर आंखों पर कुछ देर के लिए रखें, आंखों की सूजन और जलन कम हो जाएगी।
Next Story