लाइफ स्टाइल

क्या आपको भी है देर रात खाना खाने की आदत

Kajal Dubey
22 May 2023 4:13 PM GMT
क्या आपको भी है देर रात खाना खाने की आदत
x
देर रात भोजन करना कई लोगों का शौक होता हैं तो कई लोगों की मजबूरी भी होती हैं। कुछ लोग रातभर जागने के बाद खाते हैं तो कुछ देर रात उठकर दोबारा कुछ खाने लग जाते हैं। काम की व्यस्तता के चलते भी कई बार भोजन करने में देरी हो जाती हैं। आपकी यह आदत आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक सिद्ध हो सकती है। जी हां, रात को देर से भोजन करना मतलब सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इससे आपकी सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे है। ये नुकसान बढ़कर बेहद घातक रूप भी ले सकते है। जरूरी है कि लाइफस्टाइल में बदलाव करते हुए अपनी आदतों को सुधारा जाए। आइये जानते हैं इन नुकसान के बारे में..
पाचन शक्ति को नुकसान
अगर आप देर रात को भोजन करते हैं तो इसका असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है। इससे आपकी पाचन शक्ति क्षीण होती है और भोजन ठीक से नहीं पचता जिससे कब्ज, पेट साफ न होना, बवासीर एवं कोलोन व आंतों की बीमारियां हो सकती हैं।
मोटापे की परेशानी
देर रात खाने खाना हमारे शरीर के मैटाबॉलिज्म पर असल डालता है। देर रात खाना खाने से हमारे मैटाबॉलिज्म की रफ्तार कम हो जाती है। इस कारण हमारे शरीर की फैट बर्न करने वाला सिस्टम भी धीमा पड़ जाता है। नतीजतन हमारा वजन तेजी बढ़ने लगता है और शरीर पर फैट बढ़ने लगती है। इस विषय से संबंधित एक शोध में साबित हुआ है कि जो लोग देर रात खाना खाते है वह अधिक कैलेरिज का सेवन कर लेते है। यह भी एक मुख्य वजह है मोटापे के बढ़ने की। मैटाबोलिज्म बिगड़ने के कारण आप सही से सो भी नही पाते। नींद पूरी न होने के चलते आपको सुबह करते समय भी परेशानी आती है।
ब्रेन के लिए नुकसानदायक
देर रात खाना खाना खाना ब्रेन के लिए भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक रात को देर से खाना खाते हैं तो इसके कई सारे प्रभाव सामने आ सकते हैं। इससे एकाग्रता और मेमोरी पर भी असर पड़ सकता है।
एसिडिटी की परेशानी
यह एक बड़ी समस्या है। इसके कारण आपको अच्छी नींद लेने में काफी परेशानी आती है। देर रात खाना खाने से आपको इसकी शिकायत भी हो सकती है। एसिडिटी होने पर आपकी छाती में जलन होती रहेगी। इस कारण यह होता है कि देर रात खाना खाने के साथ ही सोने के लिए चले जाते है जिससे हमारा खाना अच्छे से पच नही पाता। इसी के चलते सुबह के समय हम बदहजमी जैसी शिकायत पेश आती है।
हाई ब्लडप्रेशर की समस्या
देर रात खाना खाने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी भी हो सकती है। इस की वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी पैदा हो जाता है। यह भी एक कारण है कि आपको खाना समय पर करना चाहिए।
डायबिटीज़ का खतरा
जैसा कि देर रात खाया जाने वाला भोजन आसानी से डायजेस्ट नहीं हो पाता । इसीलिए, शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ट्राईग्लिसराइड्स और इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। ज़्यादा इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल लेवल से डायबिटीजड का खतरा बढ़ जाता है।
चिड़चिड़ापन आना
अनियमित समय पर खाना खाने से आपके स्वभाव में भी अंतर आता है। जैसे की देर रात खाना खाने से आपको नींद देर से आने जैसी मामूली परेशानी हो सकती है। साथ इससे आपका ब्लड प्रैशर भी बढ़ जाता है जिससे आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है जोकि आपके खुद के और आस पास के लोगों के लिए बिल्कुल भी सही नही है।
हार्ट अटैक का खतरा
रात में ब्लड प्रेशर का स्तर कम रहना चाहिए। लेकिन, जब कोई देर रात खाना खाता है तो, कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इससे, ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित होता है।अगर, रात के समय ब्लड प्रेशर ज़्यादा देर या लम्बी अवधि तक हाई रहता है तो, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
Next Story