लाइफ स्टाइल

क्या आपके चेहरे पर भी हैं पुरानी चोट के निशान, इन 10 उपायों से करें इन्हें दूर

SANTOSI TANDI
31 Aug 2023 7:09 AM GMT
क्या आपके चेहरे पर भी हैं पुरानी चोट के निशान, इन 10 उपायों से करें इन्हें दूर
x
इन 10 उपायों से करें इन्हें दूर
हर बच्चा अपने बचपन में शरारतें और शैतानियां तो करता ही हैं जिसकी वजह से उन्हें चोट लगने का डर हमेशा बना रहता हैं। खेलते समय छोटी-मोटी चोट लग जाना आम बात है। लेकिन इसकी वजह से कई बार स्किन पर निशान भी बन जाते हैं। कई बार ये दाग जीवनभर बने रहते हैं। पुराने दाग चेहरे की खूबसूरती को खराब करने का काम करते हैं। कई बार महिलाएं इसे मेकअप से छुपाने की कोशिश करती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही यह निशान भद्दे लगने लगते हैं और यह आपकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से चेहरे पर बने पुरानी चोट के निशान आसानी से दूर किए जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में
एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल
इन दोनों ही इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके से किया जाता है। चोट के निशानों को ठीक करने के लिए आप एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल को मिक्स कर दो बार मसाज करें। चेहरे के अलावा आप यह तरीका हाथ और पैरों के निशान को भी ठीक करने के लिए कर सकते हैं। रोजाना कम से कम दो बार यह तरीका जरूर आजमाएं।
नींबू का रस
नींबू में नेचुरल ब्लीच होता है इसलिए इससे चोट के निशान आसानी से मिट जाते हैं। इसके लिए नींबू के रस को सीधे चोट के निशान पर लगाएं। आसानी से लगाने के लिए आप नींबू के रस में रूई को भिगो लें और चोट वाली जगह पर हल्के से मसले। 10 मिनट तक रगड़ने के बाद नींबू के रस को घाव के निशान पर ऐेसे ही लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें।
शहद
शहद निशान को मिटाने के लिए काफी मददगार होता है। इसके लिए दो चम्मच शहद में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे निशान वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे निशान वाले स्थान पर रखें। ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा।
आंवला और जैतून का तेल
आंवला में विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले आंवले का पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिला लें। इसे घाव वाले निशान पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से घाव का निशान पर फर्क दिखने लगेगा।
बेसन और एग वाइट
पुराने दाग और निशान को ठीक करने के लिए आप एग वाइट के साथ बेसन या फिर चावल का आटा मिक्स कर सकते हैं। दोनों का पेस्ट तैयार कर लें और चोट के निशान पर लगाएं। इसमें स्किन बूस्टिंग प्रॉपर्टीज हैं, जो पुराने चोट के निशान को ठीक करने में मदद करता है।
प्याज का रस
प्याज का रस लें और निशान वाली जगह पर लगा लें। इसे कुछ देर के निशान पर लगे रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने के निशान जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
दही और हल्दी
ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हल्दी का प्रयोग अक्सर किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण त्वचा में निखार लाने में सहायक माने जाते हैं। इसके लिए आप हल्दी को दही में मिक्स करके थोड़ी देर रब करें। इससे ना सिर्फ आपके दाग धब्बे दूर होंगे बल्कि त्वचा में निखार भी आएगा।
टी ट्री ऑइल
टी ट्री तेल भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। बस इस तेल को आधा चम्मच लें और उसमें आधा चम्मच गर्म पानी मिला लें। इसे निशान वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज कर करीब 10 मिनट बाद पानी से धोकर कपड़े सो पोछ लें। रोजाना ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा।
एप्पल साइडर विनेगर
साइडर विनेगर के 2 बड़े चम्मच के साथ पानी के 4 बड़े चम्मच मिलाएं। उसके बाद रूई को उस मिक्स्चर में डुबोएं और आराम से चोट के निशान पर लगाएं। इस प्रक्रिया को रोज सुबह रात में करें और सुबह उठने पर धो लें।
कोकोआ बटर
कोकोआ बटर को रोजाना लगाएं। इससे घाव के निशान तेजी से कम होंगे। कोकोआ बटर को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। लगाने के बाद कुछ मिनट तक मसाज करें। फिर कोकोआ बटर को त्वचा पर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
Next Story