लाइफ स्टाइल

क्या आपको भी होती हैं अनजान लड़कियों से बात करने में घबराहट, दें इन बातों पर ध्यान

SANTOSI TANDI
5 Sep 2023 11:03 AM GMT
क्या आपको भी होती हैं अनजान लड़कियों से बात करने में घबराहट, दें इन बातों पर ध्यान
x
घबराहट, दें इन बातों पर ध्यान
आपने कई लड़कों को देखा होगा जो खुलकर हंसी-मजाक करते है और अपनी बात रखते हैं। लेकिन बात जब लड़कियों से बात करने की आती हैं, तो वे झिझकने लगते है और घबराहट महसूस करते हैं। चाहे वो कितनी भी तैयारी कर लें लेकिन जब अनजान लड़कियों से बात करने पहुंचते हैं तो उनकी आवाज नहीं निकलती। दुनिया के सामने भले ही वो कितने भी कॉन्फिडेंट नजर आते हों, लेकिन लड़कियां सामने आते ही उनकी जुबान पर ताला जड़ जाता है। ऐसे में आपको जरूरत है कुछ टिप्स की जो लड़कियों से बात करने तथा उनसे दोस्ती करने में काफ़ी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
पहले जानें लड़की की रुचि
अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करने का ट्राई कर रहे हैं तो सबसे पहले उसकी रुचि के बारे में जान लें, ताकि आपको उससे बात शुरू करने में आसानी हो। आप अपने लेवल से उस लड़की के बारे पता लगाओ कि वो लड़की कैसी है, लड़कों के बारे उसकी राय क्या है, उसका नेचर कैसा है, किसी से बात करने में रूचि रखती भी है या नहीं ये सब बातें। संक्षेप में कहें तो किसी लड़की से दोस्ती करने से पहले उसके बारे में जानना यह आपका सबसे पहला कदम होना चाहिए।
इस तरह करें खुद को पेश
अगर लड़कियों से बात करने में आपको घबराहट महसूस होती है तो जल्द से जल्द इस झिझक को खोल दीजिए। लड़कियों को आत्मविश्वासी और स्पष्ट बोलने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। उनके साथ एक क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें और बात करते वक्त कभी भी आई कॉन्टैक्ट न टूटने दें।
हैलो के साथ करें शुरुआत
किसी भी लड़की से बात करते समय सबसे पहले हैलो के साथ ही शुरुआत करें। हैलो के बाद अपना नाम बताएं और फिर लड़की का नाम पूछें। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो किसी काम या सवाल के साथ बात की शुरुआत करें।
बात करते वक्त घबराये नहीं
जब आपको लगने लगे लड़की भी आपकी ओर बात करने को उत्सुक है तो बस बिना देर किये चले जाये उसके पास और बात करने की कर दे शुरुआत। यहाँ सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि जब आप उससे बात करने जायें तो बात करते वक्त स्माइल जरूर करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ बात करें मतलब घबराये बिल्कुल भी नहीं।
बनावटी ढंग से ना करें बात
लड़कियों को बनावटी लोग कम ही पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रहे कि आपका अंदाज जरा भी बनावटी ना लगे।
लड़की की तारीफ़ करें
जब लड़की मान जाये तथा उससे बातें भी होने लगे या बात न भी हो तब भी उनकी तारीफ़ जरूर करें। आपने अक्सर सुना होगा कि लड़कियों को अपनी तारीफ़ सुनना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। इस प्रकार समय समय पर उनकी तारीफ़ करते रहे और अपनी दोस्ती को और भी गहरा करें।
जानें लड़की की राय
बात करते समय किसी भी टॉपिक पर लड़की की राय जरूर जानें और इसे बेहद ध्यान से सुनें। जो भी लड़का किसी लड़की की बातों को ध्यान से सुनता है और उसकी राय लेता है वो लड़कियों को अच्छा लगता है।
Next Story