- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या आपके शरीर पर भी...
लाइफ स्टाइल
क्या आपके शरीर पर भी निकल आते है बारीक लाल रंग के चकते, आजमाए ये उपाय
SANTOSI TANDI
16 Aug 2023 12:39 PM GMT
x
आजमाए ये उपाय
गर्मियों के मौसम में धूप और पसीने की वजह से त्वचा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इस दौरान स्किन एलर्जी या किसी इंफैक्शन के चलते शरीर पर बारीक लाल रंग के चकते होने लगते हैं जिसे घमौरियां भी कहा जाता है। त्वचा पर जहां चकते होते हैं वहां जलन-खुजली, लाल निशान, दर्द और सूजन होने लगती है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से छोटे-छोटे बारीक लाल दानों से छुटकारा पाया जा सकता हैं।
- स्किन की प्रॉब्लम और एलर्जी दूर करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे दाने, खुजली और जलन से आराम मिलता है।
- टमाटर का रस लगाने से भी बारीक लाल दानों से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे टैनिंग व सनबर्न भी दूर होना होता है।
- नारियल का तेल को हल्का गुनगुना करके स्किन पर आने वाले दानों पर लगाएं। इससे दानें भी दूर हो जाएंगे और त्वचा के दाग धब्बे व लाल निशान भी दूर होंगे।
- अरंडी के तेल को हाथ में लेकर प्रभावित त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से त्वचा को धो लें। दिन में 1 बार ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
- नीम के तेल को चकत्ते पर लगाने से भी आराम मिलेगा। आप चाहें तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर उसे ठंडा करके स्नान करें। इससे भी राहत मिलेगी।
- ग्रीन टी को पानी में डालकर लगभग 10 मिनट के लिए गर्म करें। फिर इसे ठंडा करके कॉटन की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। दिन में 1 बार ऐसा करें।
Next Story