लाइफ स्टाइल

क्या जींस धोते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां, रंग पड़ने लगता है जल्दी फीका

SANTOSI TANDI
29 Aug 2023 7:20 AM GMT
क्या जींस धोते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां, रंग पड़ने लगता है जल्दी फीका
x
रंग पड़ने लगता है जल्दी फीका
महिला हो या पुरुष सभी अपने परिधान में जींस को जरूर शामिल करते हैं जिस दैनिक जीवन के साथ ही विशेष आयोजनों पर भी पहना जाता हैं। इसी के साथ ही ये गंदी कम दिखाई देती हैं जिसके चलते लोगों को बहुत पसंद आती हैं। लेकिन अक्सर लोगों को शिकायत रहती हैं कि कुछ समय बाद ही उनकी जींस का रंग फीका पड़ जाता हैं। इसका कारण कई बार जींस धोते समय आपके द्वारा कीई गई गलतियां भी हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जींस धोने से जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
वाशिंग मशीन में धोने के दौरान
अगर आप जींस को वाशिंग मशीन में धो रही हैं तो आपकी मशीन जेंटल मोड पर होनी चाहिए। इससे आपकी जींस का रंग फीका नहीं पड़ता है।
डिटर्जेंट का चयन
हमेशा ही माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लीच या फिर ऐसे डिटर्जेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए जिसमें बहुत अधिक मात्रा में कास्ट‍िक सोडा हो।
जींस को हमेशा उल्टा करके धोएं
जींस धोते वक्त इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि धोने से पहले ही आप उसे पलट लें। ऊपरी भाग अंदर की ओर आ जाए और अंदर का भाग ऊपर की ओर। इससे जींस के डैमेज होने का खतरा कम हो जाता है।
ठंडा पानी
क्या जींस धोते वक्त आपको हमेशा ये डर बना रहता है कि कहीं आपकी जींस रंग न छोड़ दे? जींस को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए या फिर गुनगुने पानी से। जींस को कभी भी गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। गर्म पानी की वजह से जींस रंग छोड़ सकती है, खासतौर पर गाढ़े रंग की जींस। गर्म पानी से धोने पर जींस के सिकुड़ने का खतरा भी बना रहता है।
जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोएं
जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप जिस कपड़े के साथ जींस धो रहे हों वो रंग छोड़ता हो। वरना आपकी जींस खराब हो सकती है। जींस को हाथ से धोना ही सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ ही जींस को बहुत अधिक नहीं धोना चाहिए वरना इसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा।
जब साफ करनी हो सफेद जीन्स
अगर आपको सफेद जींस साफ करनी है तो पानी में थोडा सा सफेद सिरका, अमोनिया और बेकिंग सोडा मिला लें। उसके बाद 15 मिनट के लिए जींस को उसमें भिगोने के बाद साफ करें। इससे जींस साफ भी हो जाएगी और उसमें चमक भी आएगी।
जींस पर लिखे इंस्ट्रक्शन का पालन
हर जींस पर साफ-साफ लिखा होता है कि उसे कैसे धोना है और कैसे रखना है। अमूमन लोग इन इंस्ट्रक्शन को पढ़कर भी नजरअंदाज कर देते हैं। कोशिश कीजिए कि आप इन सारे इंस्ट्रक्शन्स का पालन करें।
Next Story