- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या आप भी करते है...
लाइफ स्टाइल
क्या आप भी करते है बिना डॉक्टर की सलाह के Paracetamol का सेवन तो जानिए नुकसान
Apurva Srivastav
23 April 2023 1:55 PM GMT

x
आजकल लोग बीमार पड़ते हैं, तो डॉक्टर के पास जाने के पहले घर पर ही अपने हिसाब से दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा जिस दवाई का सेवन किया जाता है, वो है पेरासिटामोल। पर क्या आप जानते हैं? अपने मन से पेरासिटामोल का सेवन करना आपके लिए कितना ज्यादा घातक हो सकता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाई का सेवन करते हैं। तो इस लेख को जरूर पढ़े और जानें कि इसके क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
बिना डॉक्टर की सलाह के Paracetamol का अधिक सेवन हो सकता है घातक, जानिये नुकसान Excessive consumption of paracetamol without doctor's advice can be fatal, know the disadvantages in hindi
दवाई से हो सकती है एलर्जी (Can be allergic to medicine) - डॉक्टर की सलाह के बिना पेरासिटामोल का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। कई बार सेहत पर भी इसके बहुत ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है।
डोज हो सकता है कम ज्यादा (Dose can be more or less) - डॉक्टर जब भी दवाईयां लिखते हैं, तो डॉक्टर बीमारी और आयू देखते हुए डोज लिखते हैं। लेकिन यदि आप अपने मन से पेरासिटामोल का सेवन करते हैं, तो एक सही डोज न ले पाने के कारण, इसका दुष्प्रभाव भी झेलना पड़ सकता है।
डायरिया की समस्या (Diarrhea problem) - पेरासिटामोल का ज्यादा सेवन करने से आप डायरिया की समस्या के शिकार भी हो सकते हैं। इसके अलावा पेनकिलर सीधी लिवर और किडनी पर असर करती है, जिससे लिवर और किडनी खराब होने का खतरा भी बना रहता है।
गलत दवा का सेवन कर सकता है आपको और बीमार (can take wrong medicine and get sick) - अपने हिसाब से दवाई खाने से आप और ज्यादा बीमार हो सकते हैं। इस बात की जानकारी हमें डॉक्टर ही दे सकते हैं कि कौन सी बीमारी में कौन सी दवाइयों का सेवन करना चाहिए। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवाइयों का सेवन भूलकर भी न करें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story