लाइफ स्टाइल

Savan में जरूर ट्राई करे बिना लहसुन-प्याज वाली ये डिश

Sanjna Verma
27 July 2024 10:45 AM GMT
Savan में जरूर ट्राई करे बिना लहसुन-प्याज वाली ये डिश
x
सावन के महीने को भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में आने वाले हर सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस महीने में जो लोग उपवास नहीं रख पाते हैं वह सात्विक खाना खाने की कोशिश करते हैं। सात्विक खाना बिना प्याज-लहसुन के तैयार होता है। ऐसे में जो लोग सावन में प्याज नहीं खाते हैं उन्हें नाश्ते के लिए ऑप्शन समझ नहीं आते हैं। अगर आपको भी नाश्ते को लेकर कंफ्यूजन रहता है तो यहां हम आपको 5
Breakfast
ऑप्शन बता रहे हैं।
इडली सांभर- बिना प्याज वाला नाश्ता तैयार करना चाहते हैं तो इडली सांभर बना सकते हैं। इडली बनाने के लिए आप सूजी और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर ऑथेंटिक स्वाद चाहिए तो दाल-चावल का पेस्ट तैयार करके इसे बनाएं। सांभर में भी आप अपनी पसंद की सब्जियों का इस्तेमाल करें और राई-टमाटर का छोंक लगाकर तैयार करें।
ब्रेड रोल- ब्रेड रोल भी बिना प्याज के आसानी से तैयार हो जाते हैं। इसके लिए बस अपने ब्रेड और उबले आलू चाहिए होते हैं। हालांकि, प्याज लहसून छोड़ कर आप इसमें अपनी पसंद की सब्जी जैसे गाजर, मटर, और बींस डाल सकते हैं।
मिक्स वेज पराठा- हेल्दी खाने के साथ ही कुच ऐसा खाना चाहते हैं जिसे खाकर लंबे समय तक भूख न लगे तो आप मिक्स वेज पराठा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सब्जियों को पीस कर पेस्ट बना लें और फिर इसे आटे में ही मिला कर आटा गूंथ लें। अब इस आटे से टेस्टी पराठे तैयार करें।
डोसा- नाश्ते में आप डोसा भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए डोसा बैटर लें और फिर एक चम्मच बैटर को तवे पर फैलाकर इसे सेक लें। अब इसे बिना प्याज वाली नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
चुकंदर कटलेट - चुकंदर सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसकी मदद से आप कई तरह की Tasty डिशेज तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आलू में चुकंदर का पेस्ट मिलाना होगा। इस कटलेट में आप कुछ अपनी पसंद की सब्जियों को मिला सकते हैं।
Next Story