लाइफ स्टाइल

शिल्‍पा शेट्टी की तरह रोजाना करें यह योगासन, 47 की उम्र में 30 की दिखेंगी

SANTOSI TANDI
5 Jun 2023 9:10 AM GMT
शिल्‍पा शेट्टी की तरह रोजाना करें यह योगासन, 47 की उम्र में 30 की दिखेंगी
x
शिल्‍पा शेट्टी की तरह रोजाना करें
शिल्पा शेट्टी 90 दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। 8 जून को शिल्‍पा अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। लेकिन कोई भी उन्‍हें देखकर असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसका पूरा श्रेय उनके फिटनेस रूटीन को जाता है। वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हैं।
योग से शरीर को कई फायदे होते हैं। रोजाना योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, वजन कम होता है, दर्द से छुटकारा मिलता है, चेहरा ग्‍लोइंग दिखता है, बालों में मजबूती आती है और आप बढ़ती उम्र में भी फिट दिखाई देती हैं। अगर आप भी रोजाना योगासन करना चाहती हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा योगासन करें? तो शिल्‍पा शेट्टी की तरह अपने रूटीन में इस स्‍पेशल योगासन को शामिल करें।
कुछ दिनों पहले शिल्‍पा ने प्रसारित पदोत्तानासन करते हुए इंस्‍टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्‍शन में लिखा, ''प्रसारित पदोत्तानासन करने से हैमस्ट्रिंग, ग्‍लूट्स और पीठ के निचले हिस्‍से में स्‍ट्रेच आता है। इससे हिप-जॉइंट की फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है। सुबह के समय स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज करने से आपको पूरा दिन फ्रेश महसूस होता है। हालांकि, स्लिप-डिस्क, हाई ब्लड प्रेशर, वर्टिगो और माइग्रेन से परेशान महिलाओं को इस आसन को करने से बचना चाहिए।''
प्रसारित पादोत्तानासन
प्रसारित पादोत्तानासन बहुत पुरानी योग मुद्रा है। इसे वाइड लेग स्‍टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड के नाम से भी जाना जाता है। प्रसारित पादोत्तानासन संस्‍कृत के चार शब्‍दों प्रसारित, पाद, उत्तान और आसन से मिलकर बना है। प्रसारित का अर्थ 'फैलाना', पाथ का 'पैर', उत्तान का आगे 'झुकना' और आसन का अर्थ 'पोश्चर' है। यह आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।
इसे जरूर पढ़ें:शिल्‍पा शेट्टी की तरह मॉर्निंग रूटीन में ये स्‍पेशल योग करें, दिखेंगी एकदम टोंड
प्रसारित पादोत्तानासन की विधि
इसके लिए सबसे पहले ताड़ासन में खड़ी हो जाएं।
गहरी सांस लेते हुए पैरों को दोनों साइड में फैला लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
फिर हाथों को फैलाकर धीरे-धीरे हिप्स पर लेकर जाएं।
इस दौरान गहरी सांस लेते रहें और कमर व गर्दन को सीधा रखें।
गर्दन को सीधा रखते हुए कमर से आगे झुकना शुरू करें।
हाथों को आगे लाकर पैरों पर रखें।
धीरे-धीरे आगे झुकना शुरू करें।
आपको सिर से जमीन को छूने की कोशिश करनी है। लेकिन शरीर से किसी भी तरह की जबरदस्‍ती न करें।
कुछ देर इस मुद्रा में रुकें।
प्रसारित पादोत्तानासन के फायदे
wide legged standing forward bend
इसे करने के फायदों के बारे में हमेंअक्षर योग संस्थान के योग और आध्यात्मिक गुरु हिमालयन सिद्ध अक्षर बता रहे हैं-
प्रसारित पादोत्तानासन मसल्‍स को फ्लेक्सिबल और मजबूत बनाता है।
शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
डिप्रेशन और चिंता के लक्षणों को दूर करता है।
पेट की मसल्‍स को टाइट करता है।
पेट की चर्बी को कम करता है।
चेहरे पर ग्‍लो लाता है और झुर्रियों को रोकता है।
बालों की हेल्‍थ में सुधार करता है।
महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ के लिए अच्‍छा होता है।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्‍थ को दुरुस्‍त रखते हैं ये योग
सावधानियां
इस योग को शरीर में दर्द या अकड़न महसूस होने पर न करें।
हार्ट संबंधी समस्‍याओं में इसे करने से बचें।
प्रेग्‍नेंसी या पीरियड्स के दौरान न करें।
इस योग को बलपूर्वक न करें।
योग की शुरुआत करने वाली महिलाओं को इसे करने में परेशानी हो सकती है। बैलेंस बिगड़ने से चोट भी लग सकती है। इसलिए इसे किसी योगा एक्‍सपर्ट की निगरानी में ही करें।
आप भी इस योगासन को करके बढ़ती उम्र में शिल्‍पा की तरह फिट और यंग दिख सकती हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story