लाइफ स्टाइल

तनाव दूर करने के लिए करे ये काम

Apurva Srivastav
14 April 2023 1:43 PM GMT
तनाव दूर करने के लिए करे ये काम
x

तनाव दूर करने के लिए क्या करें? Tanav Dur Karne Ke Liye Kya Kare

1. एक्सरसाइज करें
सुबह सुबह उठकर सबसे पहले एक्सरसाइज करनी चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। साथ ही दिमाग भी शांत रहता है, जिससे आप पूरे दिन अच्छा अनुभव करते है और रिलेक्स मूड में रहते है। बता दे रेगुलर एक्सरसाइज करने से शरीर में रिलेक्स हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते है।
2. पर्याप्त नींद ले
नींद पूरी न होने पर भी शरीर थका हुआ महसूस करता है। इसलिए रात को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी न होने पर शरीर कमजोर, इम्यूनिटी कमजोर, सिर दर्द और कई बीमारियां होने लगती है। इसलिए रोज रात को कम से कम 8 घंटे की नींद तो जरूर लेनी चाहिए।
3. म्यूजिक सुने
दोस्तों जब आप टेंशन में होते है या ज्यादा सोचते है तब आपको अपना मन हल्का करने की जरूरत होती है। इसलिए मन और दिमाग शांत रखने के लिए अपने पसंदिता गाने सुने, इससे आपका मन शांत होता है और आपको अच्छा महसूस होता है।
4. दोस्तों से बात करे
अपने स्कूल या कॉलेज और ऑफिस के दोस्तों के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाकर रखे। उनसे बातें करते रहे, इससे आप कभी अकेला महसूस नहीं करेंगे। और आप खुलकर हसेंगे। ऐसे में जरूरी पड़ने पर वो आपकी मदद और वो लोग आपकी मदद करने के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
5. रोजाना नहाएं
आपको बता दे, नहाने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। ऐसे में गर्मी हो या सर्दी रोजाना तसल्ली से नहाना चाहिए। अच्छे से नहाने से स्ट्रेस दूर होता है, और दिमाग अच्छा फील करता है।
Next Story