लाइफ स्टाइल

होंठों को हाइड्रेट करने के लिए करें ये काम

Apurva Srivastav
30 April 2023 6:18 PM GMT
होंठों को हाइड्रेट करने के लिए करें ये काम
x
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग फटे होंठों से परेशान रहते हैं। होंठ फटने के कई कारण हो सकते हैं। इस मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण होंठ सूखने लगते हैं। शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण भी होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में लोग फटे होंठों से राहत पाने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बर्फ की सिंकाई से भी होंठ की समस्या से राहत पा सकते हैं।
होंठों का कालापन दूर करे
गर्मियों में होंठों पर बर्फ की सिंकाई से इसके कालापन से राहत पा सकते हैं। यह लिप्स के डेड सेल्स को दूर करने में मदद करता है। इससे लिप्स सॉफ्ट भी होता है। अगर आप नियमित रूप से होठों पर बर्फ अप्लाई करते हैं, तो आप कालेपन की समस्या दूर हो सकती है।
होंठों की हाइड्रेट करने के लिए
फटे होंठों से परेशान हैं, तो भी आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके होंठों की नमी बरकरार रहती है। इसके लिए किसी कॉटन के कपड़े में बर्फ लपेट लें। अब इससे होंठों पर सिंकाई करें, जिससे आप ड्राई लिप्स से छुटकारा पा सकती हैं।
होंठों को करें गुलाबी
अगर आप नियमित रूप से बर्फ से होंठों पर सिंकाई करते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और होंठों का कलर साफ नजर आता है। जिससे आपके होंठ मुलायम हो सकते हैं।
लिप्स की सूजन कम करने में मददगार
अगर आप नियमित रूप से होंठों पर बर्फ लगाती हैं, तो इससे आप लिप्स पर होने वाले जलन और सूजन से राहत पा सकती हैं।
धूप से बचाने में सहायक
गर्मियों में तेज धूप की वजह से होंठों पर रैशेज, खुजली आदि की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने लिप्स पर बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में भी मददगार है।
Next Story