लाइफ स्टाइल

फोरहेड पिंपल्स के लिए करें ये काम, कम हो जाएगी समस्या

SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 1:49 PM GMT
फोरहेड पिंपल्स के लिए करें ये काम, कम हो जाएगी समस्या
x
फोरहेड पिंपल्स के लिए करें ये काम,
ठोड़ी, नाक और गाल के अलावा माथे पर पिंपल्स की समस्या आम है। क्या आपके भी फोरहेड पर पिंपल्स होते हैं? कई बार यह मुंहासे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि इसके कारण चेहरा भद्दा नजर आने लगता है।
आप इस परेशानी को कम करने के लिए क्या करती हैं? किसी महंगी क्रीम और फेस वॉश का इस्तेमाल। अगर इन सब चीजों के बावजूद भी पिंपल की समस्या कम नहीं हो रही है तो आपको कुछ अलग ट्राई करना चाहिए। यानी घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको फोरहेड पिंपल्स के कारण और इसके बचाव के बारे में बताएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
फोरहेड पिंपल्स के कारण
अगर आपका माथा ऑयली रहता है तो मुंहासे होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑइली स्किन पर धूल गंदगी आसानी से जम जाती है। इसके कारण वहां से होने लगते हैं।
क्या आप भी अपने चेहरे को रोजाना साफ नहीं करती हैं अगर आपका जवाब हां हैं तो बता दें कि यह एक गलत आदत है। चेहरे को रोजाना कम से कम दो बार अच्छे से साफ करना चाहिए।
गलत मेकअप के इस्तेमाल और पोर्स ब्लॉकिंग प्रोडक्ट्स के कारण भी माथे पर मुहांसे हो सकते हैं। इसलिए आपको स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले उसमें मौजूद इंग्रीडियंट्स के बारे में पढ़ना चाहिए।
साथी ही साथ ही सस्ते और लोकल प्रोडक्ट्स का चेहरे पर इस्तेमाल करने से बचें।
एप्पल साइडर विनेगर का करें इस्तेमाल
क्या आप जानती हैं कि एप्पल साइडर विनेगर शरीर के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है?इसका इस्तेमाल मेकअप रिमूव करने के लिए किया जाता है। साथ ही अगर आपके माथे पर पिंपल हो रहे हैं तो आप एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
एक चम्मच पानी
इसे भी पढ़ें: माथे पर हो रहे हैं पिंपल्स तो अपनाएं यह नुस्खे
क्या करें?
एक छोटे से बाउल में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में एक चम्मच पानी डालें।
अब दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
इस पानी को पिंपल वाली जगह पर लगाएं।
इसके लिए कॉटन बॉल या पैड का इस्तेमाल करें।
हफ्ते में हर दूसरे दिन इसका उपयोग करने से आपको फायदा होगा। (एक्ने से जुड़ी जरूरी बातें)
नोट: इस बात का ध्यान रखें कि एप्पल साइडर विनेगर को डायरेक्ट त्वचा पर ना लगाएं। इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें:इन बातों का रखेंगी ध्यान तो कम हो जाएगी एक्ने ब्रेकआउट की समस्या
एप्पल साइडर विनेगर के फायदे
एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पिंपल और एक्ने जैसी समस्या को कम करने में मददगार है। (स्किन केयर टिप्स)
त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए भी एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद है।
इन बातों का रखें ध्यान
आपको हमेशा रात को सोने से पहले अपने चेहरे को साफ करना चाहिए।
रात को चेहरे पर मेकअप लगा ना रहने दें। ज्यादा मेकअप के कारण भी त्वचा पर मुहांसों की समस्या हो सकती है।
आपको ऑयल फ्री और नॉन कॉमेडोजेनिक मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए।
पिंपल्स पर बार-बार हाथ न लगाएं। इसके कारण पिंपल्स ना केवल बढ़ने लगेंगे बल्कि त्वचा के अन्य हिस्सों पर भी फैल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे हाथ गंदे होते हैं, इसके कारण स्किन को नुकसान पहुंचता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story