- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वास्तु शास्त्र के...
लाइफ स्टाइल
वास्तु शास्त्र के अनुसार करे ये काम आर्थिक तंगी होगी दूर
Apurva Srivastav
15 April 2023 5:54 PM GMT

x
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। करियर और कारोबार से लेकर गृह निर्माण और प्रवेश के समय तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। अगर वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो घर में धन की कमी होने लगती है। साथ ही आमदनी कम होने लगती है और खर्च बढ़ने लगता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो इसका एक कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोषों को दूर करने के लिए इन उपायों को जरूर करें। आइए जानते हैं-
-वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में नल और टंकियों को खुला रखना या उनसे अनावश्यक पानी बहना अशुभ होता है। ऐसे घरों में वास्तु दोष लगता है। इस वजह से घर में बरकत नहीं होती है। साथ ही खर्च भी बढ़ जाता है। इसके लिए घर में अनावश्यक नल से पानी न बहने दें।
-वास्तु जानकारों का कहना है कि दरवाजे और खिड़कियों को रोजाना साफ करें। घर में दरवाजे और खिड़कियों से धन आने का सीधा संबंध होता है। इसके लिए दरवाजे और खिड़कियों का साफ रहना बहुत जरूरी है।
-दक्षिण दिशा में पूजा गृह होने से भी आर्थिक परेशानी आती है। अगर आपके घर में दक्षिण दीवार पर मंदिर बना है, तो बदलने की आवश्यकता है। पूजा के लिए आवश्यक दिशा ईशान कोण है। आसान शब्दों में कहें तो उत्तर और पूर्व दिशा में ही पूजा घर बनाएं।
-अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो ईशान कोण की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। आसान शब्दों में कहें तो ईशान कोण को साफ कर रखें।
-वास्तु शास्त्र में निहित है कि घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही आर्थिक समस्या भी दूर होती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story