- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्भावस्था के दौरान...
लाइफ स्टाइल
गर्भावस्था के दौरान बार बार बाथरूम आने की समस्या में करे ये उपचार
Mohammed Raziq
3 Sept 2023 12:57 PM IST

x
आने की समस्या में करे ये उपचार
गर्भावस्था एक ऐसा समय है जिसमें महिलायों के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते है जिनसे वह बहुत ही उब जाती है जैसे उलटी आना, बाथरूम का बार बार आना, कुछ भी खाने का मन न करना आदि और इन्ही में से एक है बार बार बाथरूम का आना। जिसमे उसे बार बार बाथरूम जाना पड़ता है। ऐसा गर्भावस्था के पहले हफ्ते से ही शुरू हो जाता है। मानते है की बाथरूम जाने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है लेकिन ज्यादा मात्रा में बाथरूम जाने से शरीर से कुछ ऐसे तत्व भी निकल जाते है जो शरीर के लिए जरूरी होते है। आज हम आपको गर्भावस्था में बाथरूम जाने की समस्या से निजात दिलाने के बारे में बतायेंगे। तो आइये जानते है इस बारे में....
बार बार बाथरूम जाने की समस्या हो तो इसके लिए भुने चने का सेवन करना बेहतर उपाय है जो बार बार बाथरूम जाने की समस्या को दूर करने सहायक है। इसके लिए भुने चने के साथ गुड का सेवन करे और यह सुबह शाम करे। इससे राहत मिल जाएगी।
बार बार बाथरूम की समस्या को दूर करने के लिए दिन में 2 बार छुहारा खाए और रात में छुहारे के साथ दूध का सेवन करे। इससे भी यह समस्या दूर होगा।
एक केले को ले और इसके साथ विदारीकंद और शतावरी का 1-1 ग्राम चूर्ण को मिला ले इस चूर्ण को दूध के साथ पी जाये। ऐसा करने से बार बार बाथरूम जाने की परेशानी कम होगी।
इस परेशानी को दूर करने के लिए 3 आंवलो का रस निकालकर उसमे पानी मिलाकर सुबह शाम पीने से राहत मिलती है।
अनार भी इस समस्या में फायदेमंद होता है। इसके लिए अनार के छिल्को को पीसकर इसका चूर्ण बना ले और अब इसके चूर्ण को सुबह के समय पानी के साथ ले ले। ऐसा करने से बार बार बाथरूम जाने की परेशानी को दूर कसर सकते है।
Next Story





