लाइफ स्टाइल

बेदाग त्वचा के लिए सुबह के समय करें ये रूटीन

Ritisha Jaiswal
30 Sep 2021 7:54 AM GMT
बेदाग त्वचा के लिए सुबह के समय करें ये रूटीन
x
आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हैं जो खूबसूरत दिखने की चाह न रखता हो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हैं जो खूबसूरत दिखने की चाह न रखता हो। खूबसूरत दिखने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। इसके साथ ही वह कई ब्यूटी ट्रीटमेंट की भी मदद भी लेते हैं लेकिन इससे नैचुरल निखार नहीं मिल पाता है जिसकी वह हमेशा इच्छा रखते हैं। चेहरे की साफ-सफाई के साथ-साथ उसकी जरूरतों का पूरा करना बहुत ही जरूरी हैं। लेकिन आज के समय में विभिन्न तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके चेहरे का नैचुरल ग्लो गायब कर लेते हैं। ऐसे में आप चाहे तो केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को छोड़कर सुबह-सुबह ये आदत अपनाएं। इससे आपको बेदाग निखरी हुई त्वचा मिलेगा।

सुबह-सुबह खिली-खिली और तरोताजा स्किन के लिए स्किन केयर को अपनी रूटीन का जरूर हिस्सा बनाएं। यकीन मानिए इसे फॉलो करने से आपको स्किन संबंधी समस्या जैसे डार्क सर्कल, ब्लैक स्पॉट, टैनिंग, पिंपल, झाईयां, अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।
मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ आंवला और एलोवेरा का जूस पिएं। आप चाहे तो इसमें गिलोय का जूस भी मिला सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहने के साथ नैचुरल निखार लाने में मदद मिलेगी।
रात को किशमिश भिगो दें और सुबह इसके पानी को पीने के साथ किशमिश भी खा लें।
रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे चेहरे पर पड़ने वाले पिंपल, दाने आदि से छुटकारा मिलेगा।
सुबह उठने के बाद और रात को सोने के पहले कुछ मिनट चेहरे पर गुलाब जल लगा कर रखें और ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे को कई तरह की समस्याओं से दूर रखता है। यह चेहरे की भीतरी सफाई कर उसे ताजगी भी देने का काम करता है।


Next Story