लाइफ स्टाइल

त्वचा के जलने पर तुरंत करे ये उपाय मिलेगा आराम

Kiran
18 July 2023 12:37 PM GMT
त्वचा के जलने पर तुरंत करे ये उपाय मिलेगा आराम
x
त्वचा के जलने से होने वाली जलन की सीहर किचन में काम करने वाली गृहणी अच्छे से समझती हैं। किचन में काम करते हुए गर्म चीजों को काठ से उठा लेना या गर्म वस्तु का कहीं लग जाना आदि। ऐसे कई कारण इस जलन का कारण बनते हैं। इस जलन का दर्द असहनीय होता हैं और जाते-जाते यह अपनी निशाँ भी छोड़ जाता हैं। इसलिए जैसे ही कभी जल जाये तो इसका उपचार करना चाहे ताकि बढ़कर यह फफोले में तब्दील ना हो। तो आइये जानते हैं त्वचा के जलने पर कौनसे उपाय करने चाहिए।
* जब भी किसी कारण से त्वचा जल जाए, तो तुरंत उस पर ठंडा पानी डालें, ताकि फफोले ना पड़ सकें। इसके बाद भी आप जले हुए स्थान पर ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर लपेट दें, ताकि यह खतरा और भी कम हो जाए।
* नींबू और टमाटर : थोड़े ताजे टमाटर और निम्बू के रस को निकाल लें। अब निम्बू के रस में एक वाश-क्लॉथ डालें इस वाश-क्लॉथ को जले हुए स्थान पर रखें। जब यह सुख जाए तो इस वाश-क्लॉथ को टमाटर के रस में भिगाकर जले हुए स्थान पर रखें। इससे जले हुयी त्वचा को ठीक होने में मदद मिलती है साथ ही टमाटर और नींबू दोनों प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करते हैं जिनसे जले के दाग कम होते हैं।
* एलोवेरा : ये एक प्राकृतिक घरेलु उत्पाद है जिसका प्रयोग करके आप अपनी समस्या से राहत पा सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। यदि आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो उसके पत्ते को काटकर उसके गूदे को जले हुए स्थान पर लगाएं। ये आपको तुरंत राहत देने में बेहद फायदेमंद सिद्ध होगा। इससे घाव में होने वाली जलन और पीड़ा भी कम हो जाती है।
* आलू : जले हुए स्थान पर आलू या आलू का छिलका लगाकर रखने से भी जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। जलने के तुरंत बाद यह करना काफी फायदेमंद होगा।
* आलमंड का तेल या बादाम तेल : एक बाउल में थोड़ा आलमंड तेल लें। अब इस तेल से जले हुए स्थान की मालिश करें। इसकी मालिश करने से धीरे-धीरे जले का निशान कम होने लगेगा।
* बर्फ़ : कुछ लोगों को मानना है की जले पर सबसे पहले बर्फ़ का प्रयोग करना चाहिए। जबकि कुछ के नज़रिये में बर्फ़ का प्रयोग करना ठीक नहीं। क्योकि इससे जले हुए स्थान पर फफोले पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे तो जलने पर बर्फ़ से अच्छा उपाय कोई और नहीं है लेकिन कई बार छोटी सी चीज भी नुकसानदेह हो सकती है। इसीलिए आप अपनी सूझ बुझ के अनुसार ही इसका प्रयोग करें। अगर नहीं तो अपने आस-पास रहने वाले किसी डॉक्टर की सलाह लें।
* दूध : इसमें पाए जाने वाले वसा की अधिक मात्रा किसी भी त्वचा संक्रमण में मददगार होती है। ये त्वचा की किसी भी समस्या के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए हल्दी और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को जले हुए स्थान पर अच्छे से लगा लें। इससे घाव में आराम तो मिलेगा ही साथ-साथ उसका निशान भी नहीं रहेगा।
Next Story