लाइफ स्टाइल

व्हाइट डिस्चार्ज को दूर करने के लिए करें यह 1 काम

Mohammed Raziq
9 Aug 2023 12:59 PM IST
व्हाइट डिस्चार्ज को दूर करने के लिए करें यह 1 काम
x
करने के लिए करें यह 1 काम
महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या काफी आम है। इसे अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। हालांकि, पीरियड्स से पहले और ओव्युलेशन के समय, व्हाइट डिस्चार्ज नॉर्मल है। लेकिन व्हाइट डिस्चार्ज अगर अधिक हो, तो इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। साथ ही डिस्चार्ज के अधिक चिपचिपा होने, डिस्चार्ज के साथ वजाइना में खुजली होने जैसी चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह हार्मोन्स के इंबैलेंस होने और कई हेल्थ कंडीशन्स का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, डिस्चार्ज का कलर बदलना भी महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई जानकारी देता है। व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में हम आपको बता रहे हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं।
व्हाइट डिस्चार्ज को दूर करने का नुस्खा
व्हाइट डिस्चार्ज या ल्यूकोरिया को दूर करने में चावल का पानी काफी फायदेमंद होता है। इसे आयुर्वेद में तंदुलोदक कहा जाता है। इसमें स्टार्च और जरूरी एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। आयुर्वेद में चावल के पानी के गुणों को माना गया है।
व्हाइट डिस्चार्ज के लिए ऐसे तैयार करें ड्रिंक
आप लगभग 1 कटोरी चावल लें।
इसे 1 बार धो लें।
अब इसे लगभग 8 गुना पानी में भिगो दें।
इसे किसी मिट्टी के बर्तन या स्टेनलेस स्टील के कटोरे में 2-6 घंटे के लिए ढककर रख दें।
अब भीगे हुए चावलों को अच्छे से मसल लें।
ऐसा लगभग 2-3 मिनट तक करें।
फिर इसे छान लें।
इसे पूरा दिन घूंट-घूंट कर पिएं।
इस पानी को 6-8 घंटे रखा जा सकता है।
रोजाना पीने के लिए चावल का नया पानी तैयार करें।
नुस्के के इस्तेमाल से पहले रखें इन बातों का ख्याल
चावल का पानी बनाने के लिए आप किसी भी प्रकार के चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं। टुकड़ा चावल भी लिया जा सकता है। रेड राइस ज्यादा अच्छा रहेगा। 1 साल पुराने चावल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। व्हाइट राइस भी ले सकते हैं। चावल कच्चा होना चाहिए और अगर अनपॉलिश्ड हो, तो और भी बढ़िया है।
अन्य फायदे
चावल का पानी स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है।
इसकी प्रकृति ठंडी होती है। बर्निंग सेंसेशन, डायरिया, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, हैवी पीरियड्स, हथेलियों और तलवों में गर्माहट को भी यह कम करता है।
इसमें इनोसिटोल होता है, जो ब्लड फ्लो को सही करता है और एजिंग को कम करता है। आप इसे एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी ले सकती हैं।
इस बात का रखें ध्यान
चावल का पानी तासीर में ठंडा होता है। इसलिए जिन लोगों को कफ और कोल्ड की समस्या हो, उन्हें इसे अवॉइड करना चाहिए।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story