लाइफ स्टाइल

चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सेर्साइज़

Admin2
1 July 2023 3:12 PM GMT
चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सेर्साइज़
x
आज के समय में लगभग आधे से ज्यादा लोग अपने मोटापे से परेशान हैं। मोटापा न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी पर असर डालता है, बल्कि इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां जैसे- कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज इत्यादि का खतरा रहता है। इसलिए शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में जमा चर्बी तेजी से कम हो जाए, तो इसके लिए आप अपने आहार में हेल्दी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है।
इसके साथ-साथ मोटापा को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज़ भी कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिससे आप बिस्तर पर लेटे-लेटे फैट को बर्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे खास एक्सरसाइज़ के बारे में-
अगर आप अपने पेट की चर्बी को तेजी से बर्न करना चाहते हैं, तो लेग ड्रॉप्स एक्सरसाइज़ आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह पीठ दर्द और सामान्य चोट की वजह से होने वाले दर्द को भी कम कर सकता है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज़ की मदद से आप अपने एब्डोमिनल को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही यह पीठ और मसल्स की मजबूती को भी बढ़ावा दे सकता है।
पेट की चर्बी कैसे कम करें
पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए बिस्तर पर लेटे-लेटे करें ये एक्सरसाइज़: Exercise for Weight Loss 6
लेग ड्रॉप्स एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले बिस्तर पर सीधे लेट जाएं।
अप अपने हिप्स के नीचे दोनों हाथों को रखें।
इसके बाद अपने एक पैर को ऊपर की ओर उठाएं और 90 डिग्री का कोण बनाएं। दूसरे पैरों को नीचे ही रखें।
फिर इसी तरह दूसरे पैर को ऊपर उठाएं और पहले पैर को नीचे रखें।
इसे बिस्तर पर लेटे-लेटे कम से कम 40 से 50 बार दोहराएं।
इसका अभ्यास करने से आपका वजन और पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होगी।
रिवर्स क्रंचेस एक्सरसाइज़
पेट को फ्लैट करने के लिए आप रिवर्स क्रंर्चेस एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। यह काफी अच्छा एक्सरसाइज़ हो सकता है। साथ ही इससे पेट की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं, इससे आपकी रीढ़ की हड्डियां और हिप्स को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा यह शरीर का लचीलापन भी बढ़ाता है। इस एक्सरसाइज़ को बिस्तर पर लेटे-लेटे आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। मुख्य रूप से बढ़ते पेट की चर्बी से परेशान महिलाओं के लिए यह बेस्ट एक्सरसाइज़ हो सकता है।
पेट की चर्बी कैसे कम करें
पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए बिस्तर पर लेटे-लेटे करें ये एक्सरसाइज़: Exercise for Weight Loss 7
रिवर्स क्रंचेस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले बिस्तर पर लेट जाएं।
इसके बाद अपने दोनों हाथों को हिप्स के नीचे रख लें।
अब अपने पैरों की एड़ियों को क्रॉस करें और घुटनों को ढीला छोड़ें।
इसके बाद अपने हिप्स को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं, पैरों से अपने शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेस करें।
कुछ सेकंड के लिए इसी मुद्रा में रहें और फिर वापस अपनी मुद्रा में आ जाएं। इसे आप कम से कम 8 से 10 बार दोहराएं।
बिस्तर पर सोते हुए भी आप इन एक्सरसाइज़ की मदद से अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, आपको खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालना पड़ेगा। इसके साथ ही अपने डाइट पर भी ध्यान दें।
Next Story