लाइफ स्टाइल

बढ़ती उम्र में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना करें ये योगासन

Bharti sahu
12 Aug 2022 4:42 PM GMT
बढ़ती उम्र में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना करें ये योगासन
x
बढ़ती उम्र में सेहतमंद रहना मुश्किल टास्क होता है। खासकर, 40 की उम्र के बाद यह और भी कठिन हो जाता है।

बढ़ती उम्र में सेहतमंद रहना मुश्किल टास्क होता है। खासकर, 40 की उम्र के बाद यह और भी कठिन हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ सेहत संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जाती हैं। इस अवस्था में पुरानी बीमारियों से लड़ने के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। इसके लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। कोताही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जानकारों की मानें तो 40 की उम्र में सेहतमंद रहने के लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। अगर आप भी 40 की उम्र में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना ये 3 योगासन जरूर करें। आइए जानते हैं-

शलभासन करें
कीट की मुद्रा में रहकर योग करना शलभासन कहलाता है। यह संस्कृत के शब्द शलभ और आसन से मिलकर बना है। इस आसन को करने से शरीर में रक्त का संचार सही से होता है। वहीं, महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली तकलीफों में आराम मिलता है। इसके अलावा, पेट की तकलीफों में राहत मिलता है।
बालासन करें
बालकों की मुद्रा में बैठना बालासन कहलाता है। यह एक प्रकार का ध्यान योग है। इस योग में बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस आसन को आसानी से किया जा सकता है। इस योग को करने से जांघों, कूल्हों और टखनों में खिंचाव पैदा होता है। साथ ही तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, कमर दर्द में भी आराम मिलता है।
सुखासन करें
ध्यान की मुद्रा में बैठकर मन और मस्तिष्क को किसी बिंदु पर केंद्रित करना सुखासन कहलाता है। इस योग को करने से तनाव में आराम मिलता है। रक्त संचार सही से होने लगता है। इसके लिए आप ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं और फिर लंबी सांसे लें और फिर सांस को रोकें। अपनी क्षमता अनुसार इस योग को करें।


Next Story