लाइफ स्टाइल

हरी सब्जियों को पकाने से पहले ज़रूर करें ये काम

Ritisha Jaiswal
16 Aug 2022 11:29 AM GMT
हरी सब्जियों को पकाने से पहले ज़रूर करें ये काम
x
अक्सर आपने अपने बड़ों से सुना होगा की हमें हरी सब्जियां खानी चाहिए।

अक्सर आपने अपने बड़ों से सुना होगा की हमें हरी सब्जियां खानी चाहिए। सेहत के लिए हरी सब्जी फायदेमंद होती है। हरी सब्जी खाने से दिमाग और शरीर दोनों का विकास अच्छे से होता है। ये सब्जियां हमें बीमारियों से दूर रखती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, खासतौर साग के अंदर काफी पौष्टिक होता है। इनसे शरीर को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। लेकिन क्या आपने ये सुना है कि इन सब्जियों को खाने से बीमार भी पड़ सकते हैं। शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। अगर आप हरी सब्जियों को बनाने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल नहीं रखते हैं तो।

दरअसल बाज़ार से आई हर सब्जी को अच्छे से धोना ज़रूरी होता है। लेकिन खासकर हरी सब्जियों की सफाई खास तरीके से की जाती है। इनमें पाए जाने वाले कीटनाशक जल्दी से सब्जियों से हटते नहीं है। सिर्फ पानी से नहीं बल्कि कुछ चीज़ों के इस्तेमाल से साग और हरी सब्जियों को अच्छे से साफ किया जा सकता है।
1. धोने से पहले हाथों से करें साफ
- यदी आप घर पर बाज़ार से कोई पत्तेदार हरी सब्जी लाएं हैं तो इसे पानी से धोने से पहले हाथों से साफ करें।
- ऐसा करने से काफी हद तक इसमें जमी मिट्टी और कीड़े मकौड़े साफ हो जाते हैं।
2. हल्के गर्म पानी का करें इस्तेमाल
- गर्म पानी शरीर की परेशानियों से लेकर सब्जियों तक के लिए फायदेमंद है।
-एक बर्तन में पानी को हल्का गर्म कर लें और इसमें पत्तेदार सब्जी या हरी सब्जी को डुबो दें।
- ऐसा करने से आप फूड पॉइजनिंग की समस्या से बच जाएंगे।
3. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
- सब्जियों को धोने से पहले पानी में बेकिंग सोडा मिला लें।
- एक बर्तन पानी में बेकिंग सोडा को डालें और फिर इसमें साग को डुबो दें और फिर पानी से साफ करें।
- ऐसा करने से सब्जियों में न दिखाई देने वाले कीटनाशक खत्म हो जाएंगे।


Next Story