लाइफ स्टाइल

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए करे ये घरेलू उपाय

Kajal Dubey
31 Aug 2023 12:41 PM GMT
डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए करे ये घरेलू उपाय
x
महिलाओं का खूबसूरत दिखना जितना महिलाऐं चाहती है उतना ही पुरुष भी चाहते हैं। पुरुषों का आकर्षण पाने के लिए महिलाऐं कई जातन करती हैं और सुन्दर दिखना चाहती हैं। लेकिन एक समस्या डार्क अंडरआर्म्स उनकी सुन्दरता में खलल डालता हैं। क्योंकि इस वजह से महिलाओं को अपने कपड़ों के चयन में भी कोम्प्रोमाइज करना पड़ता हैं। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी इस समस्या का हल आप अपने घर पर उपस्थित कुछ घरेलु सामानों से ही कर सकते हैं। तो चलिए हम बताते हैं आपको डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने वाले घरेलु उपायों के बारे में।
* सेब : इस उपचार के लिए आप एक सेब को मैश कर लें, इसके बाद इसके पल्प से डार्क अंडरआर्म्स को स्क्रब करें। इससे आपके अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू और डेड स्किन दूर हो जाएगी।
* चन्दन : आप 2 चम्मच चंदन पाउडर में 2 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगा सकती हैं। इसे 10 मिनट छोड़कर आप पानी से अंडरआर्म्स को साफ कर लें। आप इस उपचार को प्रभावी परिणाम पाने तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
* केसर : एक चुटकी केसर में दो चम्मच माइल्ड लोशन मिलाकर इसे रोजाना अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं। ऐसा करने के बाद 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। इस नुस्खों को आप सप्ताह में तीन से चार बार उपयोग में ला सकती हैं।
* शहद : शहद और नींबू के रस को मिलाकर इसे डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक छोड़ने के बाद आप गुनगुने पानी से अपने डार्क अंडरआर्म्स को साफ कर लें। ऐसा रोजाना करने से आप प्रभावी परिणाम पा सकती हैं।
* खीरा : आप खीरे के स्लाइस काटकर इन्हें अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने के साथ ही इनसे आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।
* नारियल का तेल : नारियल तेल की कुछ बूंदों को अपने डार्क अंडरआर्म्स में लगाकर आप इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।
* संतरे का छिलका : आप संतरे के छिलके को सूखाकर इसके छिलके का पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इसे अपने डार्क अंडरआर्म्स में लगा लें। आप ऐसा करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
Next Story