लाइफ स्टाइल

सर्दियों में होंठ फटने की समस्या से बचने के लिए करें ये घरेलू उपाय

Kajal Dubey
1 Dec 2020 7:34 PM IST
सर्दियों में होंठ फटने की समस्या से बचने के लिए करें ये घरेलू  उपाय
x
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को होंठ फटने (Cracked lips) की समस्या होने लगती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को होंठ फटने (Cracked lips) की समस्या होने लगती है. डॉक्टर्स कहते हैं कि शरीर में पानी की कमी होने पर ऐसा होता है. दरअसल, सर्दियां आते ही हम पानी की खपत कम कर देते हैं, जिसकी वजह से ड्राइनेस स्किन और होंठ फटने (Dry lips in winters) की दिक्कत होती है. इन सर्दियों में अपने होंठ को खूबसूरत और नर्म बनाना है तो खूब सारा पानी पीएं और नीचे बताए टिप्स फॉलो करें.

होंठ को भी चाहिए नमी
आपकी त्वचा की तरह आपके होठों को भी नमी की जरूरत होती है, इसलिए पानी, फल और सब्जियों का खूब सेवन करें. बाहर जाते समय एसपीएफ युक्त लिप ग्लॉस लगाएं.
ग्ल‍िसरीन-मेट लिपस्टिक
ज्यादा रूखी त्वचा और फटे होठों के लिए ग्लिसरीन भी घरेलू औषधि के रूप में उपयुक्त है. इसे होठों और आंखों के आस-पास के हिस्सों पर लगाएं. अगर आपके होंठ रूखे हैं तो फिर मेट लिपस्टिक लगाने की बजाय क्रीम से भरपूर लिपस्टिक लगाएं.
शिया बटर या नारियल तेल
दिन में भी होंठ पर शिया बटर लगाएं. इसमें एसपीएफ के गुण भी होते हैं. इससे होंठ को पोषण मिलता है. सर्दियों में होंठ को रूखेपन और फटने से बचाने के लिए नियमित रूप से नारियल तेल लगाएं. होठों को अंदर से पोषण देने के लिए नाभि पर भी नारियल तेल लगाया जा सकता है.
एंटी-ऑक्सीडेंट भी जरूरी
मेकअप विशेषज्ञ आकृति कोचर के मुताबिक विटामिन-ई युक्त लिप बाम एंटी-ऑक्सीडेंट के बढ़िया स्रोत होते हैं और होंठ को मुलायम और गुलाबी बनाए रखते हैं. सर्दियों में फटे होंठों की एक वजह डेड स्क‍िन भी होती है. इसलिए होंठों को स्क्रब करना जरूरी है. इसके लिए आप शहद और चीनी से स्क्रब बना सकते हैं. शहद होंठ की कोमलता भी बरकरार रखता है.


Next Story