लाइफ स्टाइल

साइड फैट को कम करने के लिए रोज करें ये 6 एक्सरसाइज, रखेगा आपको फिट

Tulsi Rao
16 Jun 2022 1:06 PM GMT
साइड फैट को कम करने के लिए रोज करें ये 6 एक्सरसाइज, रखेगा आपको फिट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप अपने साइड फैट से परेशान हैं, तो आपको ऑब्लिक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ऑब्लिक मसल्स पसलियों से पेल्विक बोन को जोड़ती है और यह पेट की सबसे बड़ी मांसपेशी होती है। यह मांसपेशी रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में सहायक है। यह मांसपेशी साइड एब्स को मजबूत रखने में भी मदद करती है। इसलिए अगर आपको साइड फैट कम करना है या फिर साइड एब्स को मजबूत बनाना है, तो ये एक्सरसाइज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में-

1. साइड प्लैंक
दाई ओर लेट जाएं।
अपने पैरों को फैलायें।
पैरों की दिशा हिप्स की ओर रखें।
अपने दाएं हाथ की कोहनी को अपने कंधे के बिल्कुल नीचे, मैट पर या जमीन पर रखें।
अब अपने कोर को टाइट करें।
इसके बाद अपने हिप्स को इस तरह उठाएं, जिससे आपके सिर से लेकर पैरों तक एक सीधी लाइन बन सके।
अपने हिप्स को नीचे न रखें।
इस अवस्था में आधे मिनट तक ऐसे ही रहें।
अब ऐसा बाएं हाथ के साथ करें।
2. साइड प्लैंक लेग रेज

यह एक्सरसाइज आपकी बाहरी जांघों, ऑब्लिक और कंधों के लिए लाभदायक है।
अपनी कमर को एकदम सीधी कर लें और आगे की ओर देखें।
अब अपनी टांग को ऊपर की ओर उठाएं।
इस अवस्था में 10 सैकंड तक रहें।
इसके बाद पैर को नीचे कर लें और दूसरी साइड भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
इसे भी पढ़ें - माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन
3. साइड प्लैंक डिप्स
यह एक्सरसाइज आपके हिप्स, कंधों और कोर मसल्स के लिए लाभदायक है।
सबसे पहले साइड प्लैंक की अवस्था में आ जाएं।
अपने हिप्स को नीचे ले आएं और इन्हें शुरुआती अवस्था में लेकर आएं।
अब ऐसा ही दूसरी तरफ से भी करें।
एक बार हिप्स को नीचे लेकर जाएं और फिर उन्हें ऊपर उठाएं।
ऐसा आप दोनों साइड 10 बार कर सकते हैं।
4. रशियन ट्विस्ट
यह आपके पूरे कोर पर काम करने वाली एक्सरसाइज है।
सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को स्ट्रेच कर लें।
अब 45 डिग्री का एंगल बनाते हुए थोड़े पीछे की ओर हो जाएं।
अपने घुटनों से पैरों को मोड़ें ताकि वी शेप बन सके।
अब अपने शरीर को एक साइड से दूसरी साइड ट्विस्ट करें और टांगों को न हिलाएं।
अगर आप इसमें थोड़ी सी एडवांस लेवल लाना चाहते हैं तो अपने हाथों में डंबल या कोई भारी चीज भी उठा सकते हैं।
5. वी अप्स
अपना मुंह ऊपर की ओर उठाकर जमीन पर लेट जाएं।
अपने पैरों और बाजुओं को सीधा रखें।
अपने शरीर को एक सीधी रेखा में रख लें।
शरीर को पैरों को एक साथ उठाएं ताकि एक वी शेप बन सके।
अब अपने पैरों तक पहुंचने की कोशिश करें।
शरीर को धीरे-धीरे नीचे लेकर जाएं।
6. साइड बैंड
अपने पैरों को थोड़ा दूर-दूर करके खड़े हो जाएं।
अपने दाएं हाथ में एक मीडियम से हैवी साइज का डंबल उठाएं।
अपने दाएं हाथ को घुटने तक नीचे लेकर आएं।
इस पोजीशन को 10 सैकंड तक होल्ड करके रखें। अब अपने शरीर को धीरे-धीरे शुरुआती अवस्था में लाने की कोशिश करें।
अब अपने ऊपरी शरीर को दूसरी दिशा में मोड़ लें। इसके रोजाना 8 से 12 दोहरायें।
एक से दो सेट जरूर करें।
इसके अलावा और भी बहुत सारी ऐसी एक्सरसाइज हैं जिनसे आप साइड फैट कम कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपको थोड़ी कठिन लग सकती हैं इसलिए शुरू में इन्हें ज्यादा तेजी के साथ न करके धीरे धीरे आगे बढ़ने का प्रयास करें। यह पेट के लिए भी लाभदायक एक्सरसाइज हैं।


Next Story