लाइफ स्टाइल

एक्सपायर टूथपेस्ट की मदद से करें ये 5 काम

Sanjna Verma
23 Feb 2024 12:28 PM GMT
एक्सपायर टूथपेस्ट की मदद से करें ये 5 काम
x
घर के सामानों पर ध्यान ना दिया जाए तो यह कब एक्सपायर हो जाते है हमें पता भी नहीं चलता। जी हां, एक्सपायर चीजों का इस्तेमाल हम खाने के लिए नहीं कर सकते हैं। एक्सपायर टूथपेस्ट का इस्तेमाल हम ब्रश करने के लिए नहीं कर सकते हैं। हालांकि टूथपेस्ट की मदद से कई अन्य चीजें हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप एक्सपायरी टूथपेस्ट की मदद से क्या कुछ कर सकती हैं।
जूतों की सफाई सफेद जूतों की सफाई करना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि टूथपेस्ट से जूतों की गंदगी को साफ करना काफी ज्यादा आसान होता है। आपको दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाकर छोड़ देना है। कुछ देर के बार ब्रश की मदद से अपने जूतों की सफाई करना है और आपका नार्मल पानी की मदद से अपने जूतों को साफ करें। ऐसें में आपका जूता साफ हो जाएगा।
कपड़ों की सफाई दाग धब्बों को निकालने के लिए आपको अपने कपड़ों की सफाई टूथपेस्ट की मदद से करना चाहिए। टूथपेस्ट किसी भी दाग को मिनटों में निकाल देता है। आपको दाग वाले कपड़ो पर टूथपेस्ट लगाना है और ब्रश की मदद से सफाई करनी है।
सिंक की सफाई सिंक की सफाई करना काफी मुश्किल होता है। पीले दाग निकालने में काफी मेहनत लगती है। हालांकि पीले दाग को टूथपेस्ट की मदद से भी निकाला जा सकता है। आपको केवल टूथपेस्ट को पूरे सिंक पर लगाकर छोड़ देना है। बाद में सिंक को आप ब्रश की मदद से साफ करें। (इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई)
लकड़ी के दाग टूथपेस्ट में डिटर्जेंट जैसे एजेंट होते हैं जो किसी भी दाग को मिनटों में निकाल सकता है। ऐसे में आपको लकड़ी पर लगे दाग को निकालने के लिए भी टूथपेस्ट की मदद लेनी चाहिए। टूथपेस्ट इन दागों को मिनटों में निकाल सकता है।
दीवारों के दाग दीवारों के दाग को निकालने के लिए आप चाहे तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। टूथपेस्ट किसी भी दाग को कुछ ही मिनट में निकाल सकता है। जहां वह वुडन के सामान पर लगा दाग हो या फिर दीवारों का दाग हो।
Next Story