लाइफ स्टाइल

रोजाना कम से कम 10 बार करें ताड़ासन ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Apurva Srivastav
22 Jan 2023 12:40 PM GMT
रोजाना कम से कम 10 बार करें ताड़ासन ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
x

डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह बीमारी एक बार लग जाने के बाद ताउम्र साथ रहती है। इसके अलावा, यह एक आनुवांशिकी रोग भी है। इसका अर्थ यह है कि यह रोग पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। लोग अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को लेकर सजग नहीं हैं। खराब जीवनशैली, गलत खानपान, अत्यधिक आराम और तनाव की वजह से कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें डायबिटीज भी शामिल हैं। इस बीमारी के होने पर शरीर में रक्त शर्करा बढ़ जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीज खाने की मनाही होती है। वहीं, शुगर कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज और योग करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ताड़ासन कर सकते हैं। इस योग को करने से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इस योग आसन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

ताड़ासन क्या है
ताड़ासन दो शब्दों ताड़ और आसन से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो ताड़ यानी पर्वत की मुद्रा में खड़े होकर योग करना ताड़ासन कहलाता है। यह आसन करने में बेहद सरल है। इस योग को करने से शरीर में रक्त संचार सही से होता है। वहीं, ताड़ासन करने से रक्त शर्करा स्तर भी कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना ताड़ासन जरूर करें।
कैसे करें ताड़ासन
इसके लिए सूर्य की तरफ मुखकर प्राणायाम मुद्रा में खड़े हो जाएं। फिर दोनों हाथों को हवा में लहराकर ऊपर ले जाएं। अब नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं। इस दौरान पंजों पर खड़े हो जाएं, और पैरों की एड़ियां एक दूसरी से मिली रहे। इस स्थिति में शारीरिक क्षमता अनुसार रहें। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। रोजाना कम से कम 10 बार ताड़ासन जरूर करें।
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story