लाइफ स्टाइल

वजन कम करने के लिए सुबह करें सिर्फ ये 3 काम, कुछ ही दिनों में दिखेंगी स्लिम

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 10:25 AM GMT
वजन कम करने के लिए सुबह करें सिर्फ ये 3 काम, कुछ ही दिनों में दिखेंगी स्लिम
x
कुछ ही दिनों में दिखेंगी स्लिम
वजन कम करना आसान नहीं है और ऐसा एक ही दिन में नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आपको कई तरह के उपाय अपनाने होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रेगुलर मॉर्निंग रूटीन वजन कम करने में कुछ जादू कर सकता है? इस आर्टिेकल में, हम सुबह की 3 सबसे आम आदतें बताने जा रहे हैं, जो आपको वजन कम करने में मदद करेंगी।
ढेर सारा पानी पिएं और कुछ देर धूप में जाएं
सुबह की शुरुआत पानी पीकर करें। इसके लिए आपको दांतों को ब्रश करने के बाद 1 या 2 गिलास पानी पीना होगा। पानी कैलोरी जलाने में मदद करता है। ज्यादा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। पानी पीने से आपको भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आप कई बीमारियों से बच सकती हैं।
सुबह-सुबह कुछ समय धूप में बिताना आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सूर्य का प्रकाश विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन-डी शरीर में हार्मोनल बदलाव करता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान और तरोताजा रखता है।
सुबह धूप लेने से आपको आलस और थकान महसूस नहीं होगी। इसलिए रोजाना सुबह 20 से 30 मिनट की धूप जरूर बैठें।
नाश्ते में अधिक प्रोटीन और होल फूड्स को शामिल करें
दिन-भर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए सुबह नाश्‍ता करना बेहद जरूरी होता है। नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से पूरे दिन भूख कम लगती है, जिससे वेट लॉस होता है। आप अंडे, पनीर, ग्रीक योगर्ट, चिया सीड्स और नट्स जैसे कुछ प्रोटीन युक्त फूड्स को नाश्‍ते में शामिल कर सकते हैं।
जब आप होल फूड्स खाती हैं, तब आपको खाने में ज्‍यादा समय लगता है। इससे आपका शरीर कैलोरी बर्न करता है। साथ ही, नाश्‍ते में फाइबर युक्त फूड्स खाएं। इससे भी आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और इससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। गाजर, सेब और ब्राउन राइस जैसे फूड्स फाइबर से भरपूर होते हैं।
एक्‍सरसाइज करें
एक्‍सरसाइज को हमेशा वजन कम करने वाला बेस्‍ट तरीका माना जाता है। इसलिए रोजाना सुबह कुछ देर एक्‍सरसाइज जरूर करें। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल पूरे दिन बैलेंस रहता है। यह मेटाबॉलिज्‍म रेट को बेहतर करता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। आप घर पर रहकर कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।
आप नाश्ते से पहले वॉकिंग या जॉगिंग कर सकती हैं। नाश्ते से पहले फिजिकल एक्टिविटी करने से कैलोरी ज्‍यादा मात्रा में बर्न होती है।
इसके अलावा, आप रोजाना मेडिटेशन करें। आपको बस अपनी आंखें बंद करके बैठना है और कुछ मिनटों के लिए मन को अपनी सांसों पर केंद्रित करना है। मेडिटेशन आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। साथ ही योग भी करें। योग करते समय आप अपनी मसल्‍स को स्ट्रेच करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न होती है। यह आपके शरीर को सही शेप में रखता है।
आप भी सुबह के समय इन 3 चीजों को अपनाकर अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं। अगर आपको भी वेट लॉस से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story